फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyer beaten up after being trapped in a honeytrap, 50 thousand rupees looted

Delhi: हनीट्रैप में फंसाकर वकील की पिटाई, 50 हजार रुपये लूटे; पुलिस ने किया मामला दर्ज

Fri, 13 Jun 2025 01:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:38 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय पीड़ित वकालत करते हैं। करीब एक माह पूर्व उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से श्रृष्टि नामक युवती की कॉल आई। वह केस के सिलसिले में बातचीत करने लगी।

विज्ञापन
Lawyer beaten up after being trapped in a honeytrap, 50 thousand rupees looted
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लाजपत नगर इलाके में हनीट्रैप में फंसाकर एक वकील की पिटाई करने और उससे लूटपाट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने छानबीन के मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। उसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय पीड़ित वकालत करते हैं। करीब एक माह पूर्व उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से श्रृष्टि नामक युवती की कॉल आई। वह केस के सिलसिले में बातचीत करने लगी। श्रृष्टि केस के सिलसिले में मिलने की बात करने लगी। इस बात पर पीड़ित ने तीस हजारी कोर्ट आने के लिए कहा। वहां आने के लिए श्रृष्टि ने मना कर दिया। 7 जून को पीड़ित को एक केस के सिलसिले में साकेत कोर्ट जाना था। उन्होंने श्रृष्टि को कॉलकर वहां आने के लिए कहा।
विज्ञापन


श्रृष्टि ने कोर्ट न आकर पीड़ित को लाजपत नगर बुलाया। वहां पहुंचने पर उनको श्रृष्टि मिली। दोनों एक पार्क के बाहर खड़े होकर बात करने लगे। इस बीच तीन अन्य लोग वहां पहुंचे और पीड़ित पर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के पास से 50 हजार रुपये भी लूट लिए। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed