{"_id":"1513cb1984c418dc44de32d4f2ffec0c","slug":"lawyer-beaten-in-court-by-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हुआ पैरवी में जो वकील पिटा कोर्ट में? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या हुआ पैरवी में जो वकील पिटा कोर्ट में?
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 20 Apr 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
सूरजपुर स्थित कचहरी में मुरादाबाद से आए वकील और उसके रिश्तेदारों के बीच जमकर मार-पीट हुई, जिसमें वकील घायल हो गया।
विज्ञापन
सूरजपुर पुलिस ने बताया कि मुरादाबाद निवासी एडवोकेट ज्ञानेंद्र सिंह शर्मा रिश्तेदारों के साथ गौतमबुद्धनगर जिला अदालत किसी मुकदमे की पैरवी में आए थे।
पैरवी के दौरान कुछ कहासुनी हुई और विवाद होने के बाद सभी लोग कचहरी गेट पर पहुंच गए। एकाएक वकील और उनके रिश्तेदारों के बीच मारपीट होने लगी।
वकील को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।