फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Land occupy will be on m ay 26th to night safari

तैयार हो जाइए 'नाइट सफारी' के लिए

Fri, 23 May 2014 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 23 May 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
Land occupy will be on m ay 26th to night safari

उत्तर प्रदेश के ड्रीम प्रोजेक्ट नाइट सफारी को अमली जामा पहनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिग्रहित जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


जमीन पर कब्जा लेने के लिए प्राधिकरण ने पुलिस बल मांगा है। चार दिन मौके पर जाकर मेढ़ तोड़ने का काम किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने देश की पहली नाइट सफारी बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। नाइट सफारी के लिए कई साल पहले अधिग्रहण की गई जमीन पर कब्जा नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही प्राधिकरण ने कब्जा की रणनीति बनाई है। जिसके तहत प्राधिकरण के ओएसडी ने एसपी देहात को पत्र भेजकर 26 मई से 30 मई तक पुलिस बल मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके लिए एक कोतवाल, 2 दरोगा, 10 हैडकांस्टेबल, 1 महिला निरीक्षक, 5 महिला सिपाही और बड़ी संख्या में फोर्स की मांग की है।

26 मई से नाइट सफारी के लिए भूमि पर कब्जा करने के लिए मेढ़ तुडाई का काम किया जाएगा। नाइट सफारी प्रोजैक्ट के लिए अब तक जितनी भी जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। उस पर कब्जा लिया जाएगा।

इस जमीन का मुआवजा उठाने के बाद भी कई साल से किसान खेती कर रहे हैं। अब जमीन पर कब्जा कर जल्द ही प्राधिकरण नाइट सफारी का काम शुरू करने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेसवे के समीप नाइट सफारी बनाई जा रही है। इसके लिए मुर्शदपुर से लेकर दनकौर तक करीब 250 एकड़ क्षेत्र में नाइट सफारी बनाई जानी है।


इस प्रोजेक्ट पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च होने हैं। जिसमें होटल, झील, जंगल, बार बनाए जाने हैं। यह प्रोजेक्ट 2003 से फाइलों में आया था। प्रोजेक्ट के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

पर्यावरण, वन और केंद्र सरकार से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इसे बनाने के लिए वर्नाड हेडिसन कंपनी से करार भी हो चुका है।

अभी तक विश्व में सिंगापुर, थाइलेंड और चीन में नाइट सफारी हैं। यहां पर यह चौथी नाइट सफारी होगी। अन्य तीनों नाइट सफारी को भी उक्त कंपनी ने ही बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed