{"_id":"d8ae9ee9d703dceb293b09754eaa424f","slug":"lady-teacher-suspended-alter-threatening-students-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद छात्रों को धमकाने वाली शिक्षिका निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के बाद छात्रों को धमकाने वाली शिक्षिका निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 24 Dec 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात मॉडल स्कूल नूंह की संगीत शिक्षिका रश्मि शर्मा को गत 19 दिसंबर को दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद संबंधित छात्रों को धमकाने तथा उनको कथित तौर पर पीटने की शिकायत मिलने और उनके विरुद्ध स्कूल मुखी चन्द्रमोहन झॉ की ओर से कुछ अन्य आरोप लगाकर उनको सेवा से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जिन दो छात्रों के बीच जिलास्तरीय गीता जयंती उत्सव के दौरान 19 दिसंबर को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मारपीट की जानकारी उक्त शिक्षिका को मिलने के बाद उन्होंने दोनों छात्रों को कड़ाई से धमका दिया।
विज्ञापन
इन छात्रों में से एक एडीसी मेवात मनीराम शर्मा का बेटा बताया जाता है। मामला बढ़ता देखकर उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस शिक्षिका के विरुद्ध कुछ आरोप लगाकर उनको सेवा से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
मेवात मॉडल स्कूल नूंह में इस मामले की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं। इस विद्यालय से जुड़े विश्वस्त सूत्र भी इस निलंबन की बात कह रहे हैं।
उधर इस स्कूल के प्रधानाचार्य का इस मामले पर पक्ष ज्ञात करने की कोशिश की गई मगर देर शाम तक उनसे बात नहीं हो सकी।