{"_id":"5eeb6e0bb8b8c16488230e0a","slug":"lady-doctor-confronts-two-miscreants-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी डॉक्टर ने किया दो बदमाशों का इलाज, पहुंचाया सलाखों के पीछे... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी डॉक्टर ने किया दो बदमाशों का इलाज, पहुंचाया सलाखों के पीछे...
Thu, 18 Jun 2020 07:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 18 Jun 2020 07:07 PM IST
सार
- पटेल नगर इलाके में बदमाशों ने महिला डॉक्टर की गर्दन दबाकर लूट लिया था मोबाइल, मारपीट भी की
- महिला डॉक्टर ने करीब 100 मीटर किया पीछा, बाद में एक सिपाही की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में एक महिला डॉक्टर ने दो बदमाशों का इलाज कर दिया। बदमाश महिला डॉक्टर का पर्स लूटने की हिमाकत कर बैठे। डॉक्टर शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागी। करीब 100 मीटर पीछा करने के बाद एक सिपाही की मदद से दोनों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान साहिल खान (22) और मोहम्मद गुलाब (23) के रूप में हुई है। दोनों के पास से डॉक्टर का लूटा हुआ पर्स भी बरामद हो गया है। महिला डॉक्टर की बहादुरी के लिए मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनकी जांबाजी को सराहा है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि जांबाज डॉक्टर दीपाली अरोड़ा, पटेल नगर के एक पीजी में रहती है। दांतों की डॉक्टर, दीपाली प्रेम नगर में अपना क्लीनिक चलाती हैं। मंगलवार शाम को वह अपनी क्लीनिक जाने के लिए पीजी से निकली। इस बीच बीच सड़क पर दो बदमाशों ने उनके साथ पर्स लूटने का प्रयास किया। एक ने उनकी गर्दन दबोच ली, दूसरे ने उनका पर्स लूट लिया। वारदात के बाद दोनों फरार होने लगे।
विज्ञापन
इस बीच दीपाली शोर मचाते हुए दोनों के पीछे भागी। पास से गुजर रहे सिपाही की मदद से दीपाली ने साहिल नामक बदमाश को पर्स समेत दबोच लिया। साहिल की निशानदेही पर उसके साथी गुलाब को पटेल नगर से पकड़ लिया गया। दीपाली के पर्स में उनका मोबाइल, कुछ कैश व अन्य सामान था। महिला डॉक्टर की बहादुरी के लिए पुलिस ने बुधवार को उन्हें उपायुक्त कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में गुलाब के खिलाफ पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि साहिल पहली बार किसी अपराध में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।