'महबूबा मुफ्ती जी हमें पता चला है आप भी अफजल गुरू को देशद्रोही मानती हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के जाने-माने कवि और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार विश्वास ने जम्मू-कश्मीर की सीएम बनने जा रही महबूबा मु्फ्ती को पत्र लिखते हुए उनके अफजल गुरू को लेकर जो स्टैंड रहे हैं उस पर सवाल दागे।
कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर लिखे अपने पत्र में व्यंगात्मक रूप से कई गंभीर सवाल किए हैं। कुमार विश्वास ने अपने पत्र में पूछा है कि संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को आप हमेशा से शहीद मानती रही हैं, जिनसे सहमत नहीं हुआ जा सकता।
महबूबा पर सियासी सवाल दागते हुए विश्वास ने कहा कि अब हमें सूत्रों से पता चला है कि कश्मीर में नई सरकार के गठन के लिए अफजल गुरू पर लिया गया अपना पुराना स्टैंड बदल लिया है।
ट्विटर में टॉप ट्रेंड में आया विश्वास का पत्र
विश्वास ने अपने पत्र में सवालिया अंदाज में महबूबा मु्फ्ती से पूछा कि अब गठबंधन की शर्तों के अनुसार आप भी हम सब भारतीयों की तरह भारतीय कानून के अपराधी अफजल को शहीद नहीं बल्कि एक देशद्रोही मानती हैं और अब अफजल के समर्थन में दिए अपने पुराने बयानों पर आपको खेद भी है।
भाजपा और पीडीपी गठबंधन पर उठ रहे सवालों और भाजपा द्वारा लोगों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट दिए जाने के कारण ही कुमार विश्वास ने ये पत्र लिखा है। इसमें वे आगे पूछते हैं कि क्या महबूबा मुफ्ती भी अन्य भारतवासियों की तरह ही कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानती हैं।
विश्वास ने ये भी लिखा कि क्या अब उन कश्मीरी छात्रों की गिरफ्तारी होगी जिन्होंने जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाए थे। उनकी गिरफ्तारी आपके हस्तक्षेप के कारण रुकी हुई है।
विश्वास ने कहा कि आप का यह नया स्टैंड सराहनीय है। अब अच्छा होगा कि अफजल गुरू और कश्मीर पर अपना स्टैंड बदलने की बात आप मीडिया में भी बता दें। उनके इस पत्र के बाद सोशल मीडिया पर स्पीक अप मेहबूबा हैशटैग (#SpeakUpMehbooba) के साथ ट्रेंड टॉप पर बना हुआ है। इससे पहले ककपिल मिश्रा ने अमित शाह को भी पत्र लिखकर महबूबा के पुराने स्टैंड के बारे में 4 सवाल पूछे थे।