{"_id":"5a1810bc4f1c1b78548bef5d","slug":"korea-culture-and-tourism-festival-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में आज से कोरिया कल्चर एवं पर्यटन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में आज से कोरिया कल्चर एवं पर्यटन महोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 24 Nov 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय कोरिया महोत्सव का आयोजन शनिवार से एंबियंस मॉल में किया जाएगा। कोरिया पर्यटन संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कोरिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कला का प्रदर्शन किया जाएगा। दक्षिणी कोरिया को भारतीय यात्रियों के बीच एक पसंदीदा पर्यटन के रूप में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
महोत्सव में दक्षिणी कोरिया के लोकप्रिय पर्यटन गंतव्यों, व्यंजनों, कला, संस्कृति एवं देश की धरोहर के बारे में जानकारी दी जाएगी। यहां लोग कोरियाई व्यजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा उन्हें कोरियाई इतिहास से जुड़ी फेस एंड मास्क पेंटिंग, हैंग्युल कैलीग्राफी, वीडियो गैलरी देखने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
कोरियाई कलाकारों जैसे नांता (नॉन-वर्बल परफोर्मेंस) और बी-ब्वॉइंग यहां लाइव स्टेज प्रस्तुति देंगे। आगंतुकों के लिए एक खास वर्चुअल रियल्टी जोन भी बनाया गया है, जिसके जरिए वह दक्षिण कोरिया के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं और फोटो जोन में कोरिया के पारंपरिक हैंबोक परिधान पहन कर फोटो खिंचवा सकते हैं।
विज्ञापन
महोत्सव में दक्षिणी कोरिया के क्षेत्रीय पर्यटन बोर्ड एवं अन्य संगठन भी हिस्सा लेंगे। गिमहे सिटी, बुसन मेट्रोपोलिटन सिटी, बुसन टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन जेओल्लाबुक डो, ग्वांगजु मेट्रोपोलिटन सिटी, ग्वांग्जु इंकियॉन इंटरनेशनल एयरपोर्ट कॉरपोरेशन समेत अन्य कोरिया के लोकप्रिय पर्यटन गंतव्यों का प्रदर्शन करेंगे।
कोरिया टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन (केटीओ) के कार्यकारी उपाध्यक्ष मिन मिन होंग ने बताया कि इस महोत्सव से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने में मदद मिलेगी। अपने चार मौसमों के चलते कोरिया दुनिया के सबसे रंगीन देशों की सूची में शुमार है।