{"_id":"5aa537cd4f1c1ba9758b4da6","slug":"know-which-five-questions-has-been-leader-oposition-vijender-gupta-from-cm-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलिंग मुद्दाः भाजपा ने अरविंद केजरीवाल से पूछे ये 5 बड़े सवाल, कहा- हर दिन कर रहे नया नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलिंग मुद्दाः भाजपा ने अरविंद केजरीवाल से पूछे ये 5 बड़े सवाल, कहा- हर दिन कर रहे नया नाटक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों को सीलिंग से बचाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोई ठोस कदम उठाने की जगह हर दिन नाटक कर रहे हैं। 13 मार्च को अपने निवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाना भी उनका नाटक ही है। यह आरोप विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने लगाया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री से जो मिलने जाए उसे हेलमेट पहनकर जाना चाहिए। मुख्य सचिव के साथ मारपीट की घटना से यही सबक मिलता है। सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने को लेकर गुप्ता ने केजरीवाल से पांच सवाल भी पूछे है। कहा है कि दिल्ली में सीलिंग पिछले तीन महीने से जारी है।
विज्ञापन
1. केजरीवाल बताएं कि व्यापारियों को सीलिंग से राहत देने के लिए उन्होंने कौन से ठोस कदम उठाए हैं।
2. सीलिंग मामले को लेकर अभी तक सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए, मुख्यमंत्री होने के नाते क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं हैं।
3. 351 सड़कों पर सीलिंग से राहत देने की उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद अभी तक अध्यादेश क्यों नहीं निकाला।
4. फाइल क्यों दबाए बैठे हैं। मुख्यमंत्री कभी भूख हड़ताल करने, धरने पर बैठने, बैठक बुलाने की बात करते हैं लेकिन उन्होंने आज तक मॉनिटरिंग समिति से मिलकर व्यापारियों को राहत देने के बारे में कोई बात क्यों नहीं की। मॉनिटरिंग समिति के सामने जाने से क्यों डर रहे हैं।
विज्ञापन
5. जनवरी 2018 में उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर बातचीत करने गए नेता प्रतिपक्ष पर गुंडों से हमला क्यों करवाया था। यदि वह सीलिंग को लेकर गंभीर होते तो नेता प्रतिपक्ष पर हमला करवाने की बजाय बातचीत कर कोई समाधान निकालते।