फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अपनी मांगों को लेकर अड़े किसान, दिल्ली में आंसू गैस से हुआ स्वागत

Tue, 02 Oct 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Kisan Kranti Padyatra start Haridwar to delhi news
kisan rally - फोटो : Kumar Sanjay

अपनी मांगों को लेकर किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे है। इस दौरान दिल्ली-मेरठ रोड पूरी तरह से जाम हो गया। हजारों किसान दिल्ली में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उनपर आंसू गैस और पानी की बौछार कर दी। इस दौरान कई किसान घायल हो गए।



(सभी फोटोज- कुमार संजय, अमर उजाला, नई दिल्ली)

Kisan Kranti Padyatra start Haridwar to delhi news
kisan rally

बता दें कि करीब 50 हजार किसान गाजियाबाद के हिंडन घाट पर डेरा डाले हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि की सोमवार देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात होनी थी, लेकिन नहीं हुई। इसके बाद गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर केंद्र के प्रतिनिधि के तौर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई गई, लेकिन एक घंटे तक चली बातचीत बेनतीजा रही।। देर रात 12.30 बजे प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचा, रात 2 बजे तक वहां भी कोई सहमति नहीं बनी।

Kisan Kranti Padyatra start Haridwar to delhi news
kisan rally - फोटो : Kumar sanjay

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार जाने वाले लोगों से मेरठ एक्सप्रेसवे, गाजीपुर बार्डर न जाने की अपील की है। लोग गाजीपुर चौक, रोड नंबर-56, आनंद विहार, अप्सरा बार्डर, जीटी रोड, मोहन नगर होकर गाजियाबाद जा सकते हैं। यात्रा में कई राज्यों के किसान शामिल हैं। इनकी स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों का पुनर्वास समेत कई मांगें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Kranti Padyatra start Haridwar to delhi news
kisan rally - फोटो : kumar sanjay

हरिद्वार से दिल्ली के किसान घाट आ रही किसान क्रांति पदयात्रा को देखते हुए पूर्वी दिल्ली व उत्तर-पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। एक जगह पर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा व यूपी से दिल्ली आने वाले बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। पदयात्रा में आने वाले किसानों पर नजर रखने के लिए बॉर्डरों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी नजर रखे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने किसान क्रांति पदयात्रा को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी है।

विज्ञापन
Kisan Kranti Padyatra start Haridwar to delhi news
kisan rally

किसी भी तरह की पंचायत, धरने और आम लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाली गतिविधि पर प्रतिबंध रहेगा। हथियार (लाइसेंस वाले हथियार), तलवार, चाकू, लाठी-डंडा आदि रखने पर भी प्रतिबंध रहेगा। ट्रैक्टर-ट्रॉली व खेती से संबंधित उपकरणों के दिल्ली में लाने पर प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस को ये भी सूचना मिली है कि हरियाणा से भी काफी किसान पदयात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली आ सकते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली व हरियाणा बॉर्डरों को भी सील कर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed