फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer Protest Updates Delhi Police Arrangements To Deal With Farmers Strict Action Orders

Kisan Andolan: किसानों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, नहीं बरती जाएगी किसी भी तरह की ढिलाई; सख्त कार्रवाई के आदेश

Tue, 13 Feb 2024 06:38 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Feb 2024 06:38 AM IST
सार

Delhi Farmer Protest: दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स की 122 कंपनियां तैनात की गई हैं। एक कंपनी में 70 से ज्यादा पुलिस जवान होते हैं। इस हिसाब से दिल्ली की सीमाओं पर 8500 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Farmer Protest Updates Delhi Police Arrangements To Deal With Farmers Strict Action Orders
दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुफिया विभाग के इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस किसानों से सख्ती से निपटेगी। पुलिस को किसानों को दिल्ली की सीमा में नहीं घुसने देने के आदेश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस को बल के इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सोमवार दोपहर को सिंघु बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्रीय गृहमंत्रालय खुद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार दिल्ली पुलिस किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स की 122 कंपनियां तैनात की गई हैं। एक कंपनी में 70 से ज्यादा पुलिस जवान होते हैं। इस हिसाब से दिल्ली की सीमाओं पर 8500 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस किसानों को रोकने लिए आए दिन सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर मॉक ड्रिल कर रही हैं। मॉक ड्रिल से देखा जा रहा है कि किसानों को कैसे रोका जा सकता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बॉर्डर को रात में ही सील कर दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों को आदेश दिए गए हैं कि अगर किसान कानून व्यवस्था को बिगाडऩे की कोशिश करते हैं तो उन्हें तुरंत हिरासत में लेने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को किसी भी सूरत में दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। परिस्थितियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर कम से कम बल का इस्तेमाल किया जाएगा। सोमवार रात में ही सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। -रविंद्र सिंह यादव, विशेष पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था, जोन-दो


सीमाओं पर संयुक्त पिकेट लगाई गईं
किसानों ने संसद भवन के समक्ष प्रदर्शन करने की घोषणा की है। ऐसे में किसानों को नई दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए नई दिल्ली व उसे सटे जिला पुलिस की संयुक्त रूप से पुलिस पिकेट लगाई गईं, ताकि चेकिंग मजबूती से हो सके। थानाध्यक्षों को थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को इलाके में गश्त करने के आदेश दिए हैं। वाहनों को चेकिंग करने के बाद ही नई दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed