{"_id":"596fb0424f1c1b682f8b4582","slug":"kidnapped-and-raped-teenager-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नाबालिग बच्चियों की लूटी अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नाबालिग बच्चियों की लूटी अस्मत
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में दो जगह पर नाबालिगों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आईँ। पहली घटना समयपुर बादली से है। यहां नौंवी कक्षा की छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया गया। पड़ोसी युवक काफी समय से शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहा था। पीड़िता पांच माह की गर्भवती है।
पुलिस के मुताबिक, पांच माह बीतने के बाद अब गर्भपात नहीं कराया जा सकता है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हेमंत उर्फ हेती (28) के रूप में हुई है। आरोपी शादीशुदा है। पुलिस मामले में जुवेनाइल कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सलमा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ समयपुर बादली में रहती है। परिवार में मां व तीन बहनें हैं। आरोपी युवक इनके पड़ोस में रहता है।
वहीं दूसरी घटना मंडावली की है। यहां पर 15 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पड़ोस में रहने वाले सरफराज (25) नामक युवक ने बहाने से उसे अपने कमरे में बुलाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ मंडावली में रहती है। मंगलवार दोपहर को सपना (बदला हुआ नाम) अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसे बुलाकर अपने घर पर ले गया, वहां जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।