{"_id":"5eff1bfc6cc7791d5026a1e1","slug":"khalistan-demand-on-social-media-starting-sedition-case-file-on-sfj-chief-gurpatwant-singh-pannu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तान की मांग को लेकर सोशल मीडिया से माहौल खराब करने का षडयंत्र शुरू, गुरपतवंत पर देशद्रोह का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिस्तान की मांग को लेकर सोशल मीडिया से माहौल खराब करने का षडयंत्र शुरू, गुरपतवंत पर देशद्रोह का मामला दर्ज
Fri, 03 Jul 2020 05:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Jul 2020 05:23 PM IST
सार
- सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज
- सोशल मीडिया समेत मोबाइल पर आ रहे रिकार्डेड ऑडियो-वीडियो संदेशों को हटवा रही एसटीएफ
- इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद ले रही एसटीएफ
विज्ञापन
खालिस्तान की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब 35 वर्ष बाद एक बार फिर खालिस्तान के नाम पर देश का माहौल खराब करने का षडयंत्र सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तान की मांग के साथ सिख समुदाय के लोगों से हो रहे भेदभाव व उनको खालिस्तान के लिए भड़काने के लिए अमेरिका के नंबर से फोन किए जा रहे है। इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया के जरिये हरियाणा सरकार के खिलाफ बगावत के लिए उकसाने के आरोप में सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस इसका स्थानीय नेटवर्क भी खंगाल रही है ताकि यहां के सिख समुदायों के भेजी जा रही सूचनाओं को नियंत्रित किया जा सके। एसटीएफ के डीआईजी सतीश बालन ने बताया कि इन संदेशों को रोकने के साथ पूरे मामले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। वहीं पुलिस सोशल मीडिया समेत मोबाइल पर रहे रिकार्डेड ऑडियो-वीडियो संदेशों को हटवा रही है।
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गुरुग्राम की तकनीकी विंग के इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उनके गुप्त सूत्रों से पता चला है कि जीएस पन्नू नामक शख्स रिकॉर्डेड ऑडियो-वीडियो मैसेज के जरिये हरियाणा के सिख समुदाय के लोगों की भावनाएं भड़का रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा व पंजाब के हिस्से को स्वतंत्र देश बनाने का आह्वान कर रहा है
मैसेज में पंजाब के लोगों के साथ मिलकर हरियाणा व पंजाब के हिस्से को स्वतंत्र देश बनाने का आह्वान कर रहा है। जो भारतीय संविधान व कानून के खिलाफ है। मैसेज भेजने वाला व्यक्ति खालिस्तानी समर्थक है और फिलहाल अमेरिका में रहता है। एसटीएफ को मिली जानकारी के बाद देर रात को भोंडसी थाना पुलिस ने पन्नू के खिलाफ देशद्रोह समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक ऐसे संदेश गुरुग्राम समेत दिल्ली व चंडीगढ़ के पत्रकारों व नेताओं के पास भी भेजे गए हैं जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। बता दें कि सिख फॉर जस्टिस ग्रुप पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2019 में प्रतिबंध लगा दिया था। ग्रुप द्वारा की जाने वाली सभी गतिविधियों को आतंकवाद की श्रेणी में रखा गया था।
इससे पहले भी गुरुग्राम के स्थानीय नागरिक धनराज बंसल ने ट्विटर पर ऐसी देश विरोधी गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) समेत हरियाणा पुलिस को सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ शिकायत दी थी।
पत्रकारों व सिख समुदाय के प्रमुख लोगों को आ रहे अमेरिका से फोन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को अचानक दोपहर बाद अमेरिका के एक फोन नंबर से फोन आने शुरु हो गए। फोन पर खालिस्तान की मांग के साथ सिख समुदाय की महिलाओं पर कथित रूप से हो रहे अत्याचार की रिकार्डिंड कैसेट बजनी शुरु हो गई। फोन पर हरहाल में खालिस्तान बनाने व उसके समर्थन में आने की अपील की गई। कई संवाददाताओं ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर मैसेज भी आए जिसे उन्होंने समझने के बाद डिलीट कर दिया और उक्त नंबर को ब्लॉक कर दिया।