फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal wife sunita defends husband attacks on kapil mishra

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं पत्नी सुनीता, कहा- बिना दिमाग लगाए स्क्रिप्ट पढ़ रहे कपिल

Sat, 13 May 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 May 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
 kejriwal wife sunita defends husband attacks on kapil mishra
पत्नी सुनीता के साथ अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पति के समर्थन में उतर आई हैं। सुनीता ने भावुक ट्वीट से जहां पति केजरीवाल का बचाव किया, वहीं पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा पर कटाक्ष भी किया है। 

विज्ञापन


सितंबर 2013 में ट्विटर ज्वॉइन करने वाली सुनीता केजरीवाल ने सोमवार को पहला ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है ‘मेरे जीजा अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह बेवकूफ आदमी पूरी लिखी हुई स्क्रिप्ट बिना दिमाग के बोल रहा है’। सुनीता केजरीवाल के इस ट्वीट को डेढ़ हजार लोगों ने रि-ट्वीट और लाइक किया है।
विज्ञापन


सुनीता ने सितंबर 2013 में ट्विटर ज्वॉइन किया। पहला रि-ट्वीट 6 दिसंबर 2015 को किया। तब से अभी तक 228 ट्वीट-रिट्वीट किए। सुनीता ने सोमवार को पहला ट्वीट किया, बाकी सब अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आशीष तलवार समेत तमाम आप कार्यकर्ताओं के ट्वीट को रि-ट्वीट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सुनीता ने 12 सितंबर 2016 को कपिल मिश्रा की तरफ से उपराज्यपाल और भाजपा सांसद, निगम पार्षदों के खिलाफ किए गए ट्वीट को भी रि-ट्वीट किया है। वहीं, सुनीता केजरीवाल के इस पहले ट्वीट को मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा, निजी सचिव विभव समेत करीब डेढ़ हजार लोगों ने रि-ट्वीट और लाइक किया है।


उधर, कपिल मिश्रा के आरोपों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। पार्टी के भीतर छिड़े सियासी घमासान के बीच केजरीवाल का अभी तक कोई बयान नहीं आया है। अमूमन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले केजरीवाल ने सीधे तौर पर ट्वीटर पर भी विवाद से जुड़ी कोई पोस्ट शेयर नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed