फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal wants video footage of police interrogation in anshu prakash assault case

केजरीवाल को चाहिए अपनी पूछताछ का वीडियो फुटेज, मुख्यमंत्री की अर्जी पर दिल्ली पुलिस को नोटिस 

Wed, 23 May 2018 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 May 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal wants video footage of police interrogation in anshu prakash assault case
अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। केजरीवाल ने उनसे गवाह के तौर पर हुई पूछताछ की वीडियो व बयान की कॉपी दिलाने की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशू प्रकाश मामले में 18 मई को केजरीवाल से उनके सरकारी आवास पर पूछताछ की थी।  

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 29 मई तक जवाब मांगा है। कोर्ट ने जांच अधिकारी को भी सुनवाई के दौरान हाजिर रहने का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की ओर से दायर अर्जी में कहा गया है कि अंशु प्रकाश मारपीट मामले में उनसे से 18 मई को गवाह के तौर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने पूछताछ की थी। इस दौरान उनसे करीब 100 सवाल पूछे गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने देने से इंकार कर दिया

Kejriwal wants video footage of police interrogation in anshu prakash assault case
kejriwal

इस पूछताछ में दर्ज किये गये बयान की कॉपी व वीडियो पुलिस से मांगा गया था लेकिन पुलिस ने देने से इंकार कर दिया। केजरीवाल की इस मांग पर हरेंद्र सिंह ने कहा था कि गवाह को पूछताछ में दर्ज किये गये बयान व वीडियो की कॉपी देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।  

बता दें कि मामला मुख्यमंत्री आवास पर 19 फरवरी 2018 की रात आयोजित बैठक में मुख्य सचिव अंशू प्रकाश से विधायकों द्वारा कथित मारपीट से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुख्य सचिव की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी।

इस मामले में देवली के विधायक प्रकाश जरवाल व जामिया नगर के विधायक अमानत उल्लाह खान को पुलिस ने गिरफ््ता किया था। अंशू प्रकाश का आरोप था कि बैठक में केजरीवाल मौजूद थे और उनकी मौजूदगी में विधायकों ने उनसे मारपीट की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed