फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal on opposition attack for his tweet on delhi referendum for full statehood

जनमत संग्रह की बात पर गृहमंत्रालय की चेतावनी- 'संविधान में रहकर काम करें केजरीवाल '

Fri, 24 Jun 2016 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
kejriwal on opposition attack for his tweet on delhi referendum for full statehood
क‌िरण र‌िज‌िजू
ब्रिटेन में जनमत संग्रह के सफल होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए यहां भी जनमत संग्रह की बात कही। केजरीवाल ने ट्वीट किया, यूके के बाद अब दिल्ली में भी पूर्ण राज्य के लिए जल्द ही जनमत संग्रह होगा।
विज्ञापन


केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें चेतावनी दे डाली। किरण रिजिजू ने कहा कि इनको क्या ब्रिटेन का नशा चढ़ गया है? ये देश संविंधान से चलता है। भारत के संविधान में जनमत संग्रह जैसी कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'केजरीवाल राष्ट्रविरोधी ताकतों को मदद करने के लिए जनमत संग्रह की बात कर रहे हैं। स्कॉटलैंड़ के लिए स्वतंत्र जनमत संग्रह 2014 सितंबर में हुआ था। क्या हम भारत के लिए भी वही चाहते हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed