{"_id":"5ba4ac22867a557f23346471","slug":"kejriwal-meets-martyr-bsf-jawan-narendra-singh-family-in-sonipat-announces-1-crore-compensation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद BSF जवान नरेंद्र सिंह के परिवार से मिले सीएम केजरीवाल, 1 करोड़ मुआवजे का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद BSF जवान नरेंद्र सिंह के परिवार से मिले सीएम केजरीवाल, 1 करोड़ मुआवजे का किया ऐलान
Fri, 21 Sep 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शहीद के परिवार से मिले केजरीवाल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में सीमा पर तैनात शहीद जवान नरेंद्र सिंह की आतंकियों द्वारा की गई हत्या और फिर उनके शव के साथ बर्बरता के बाद एक बार फिर पूरे देश में उबाल है। इसी बीच आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहीद बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह के परिवार से सोनीपत पहुंचकर मुलाकात की।
2 of 4
शहीद के परिवार से मिले केजरीवाल
- फोटो : ट्विटर
केजरीवाल ने यहां पहुंचकर शहीद के बेटे और पत्नी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और 1 करोड़ रुपए के मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश की सरकार सुनिश्चित करे कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। बता दें कि जवान नरेंद्र की हत्या 18 सितंबर को की गई थी।
3 of 4
शहीद के परिवार से मिले केजरीवाल
- फोटो : ट्विटर
वहीं केजरीवाल ने सरकार द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने पर सरकार पर हमला बोला। ट्वीट कर केजरीवाल ने लिखा, 'सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने का सबसे अच्छा तरीका तो ये होगा कि प्रधानमंत्री शहीद जवान नरेंद्र सिंह(जिसके शव के साथ पाकिस्तान ने बर्बरता की) के परिवार से मिलें। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री को राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहिए कि पाकिस्तान को उसके हर करतूत का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शहीद के परिवार से मिले केजरीवाल
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि पिछले तीन साल के दौरान पाकिस्तान ने बॉर्डर पर करीब 1500 बार सीजफायर तोड़ा है। इसमें बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की करीब 400 पोस्टों को बुरी तरह से तहस-नहस किया गया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के 150 से अधिक सैनिकों को ढेर भी किया गया है। इसके अलावा पाकिस्तान के रिहायशी इलाकों को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। शायद यही वजह है कि पाकिस्तानी रेंजरों ने अब बैट टीम का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।