फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएनबी बैंक लूटने घुसे बदमाशों ने की हैवानियत, दो गार्डों की पीट-पीटकर दी हत्या

Fri, 21 Sep 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 21 Sep 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Two security guards of Punjab National Bank died by attacked unidentified criminals
PNB

पंजाब नेशनल बैंक में बृहस्पतिवार रात लूटपाट करने घुसे दो बदमाशों ने दो सिक्योरिटी गार्डों की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। दोनों गार्डों के शव बैंक परिसर में बने गार्ड रूम से बरामद किए गए। हालांकि, बदमाश रुपये नहीं लूट पाए। सीसीटीवी में दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं। दोनों की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के आसपास है। दोनों नकाबपोश और गार्ड की वर्दी में थे।

Two security guards of Punjab National Bank died by attacked unidentified criminals
PNB
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-1 स्थित सी-13 में पंजाब नेशनल बैंक की प्रमुख शाखा है। यहां बैंक का मंडल कार्यालय और प्रिंटिंग व स्टेशनरी विभाग का मुख्यालय भी है। रात करीब सवा दो बजे दो बदमाश बिल्डिंग में दाखिल हुए। दोनों बदमाश गार्ड रूम में घुसे और मैनपुरी के करहल निवासी मुकेश यादव और भोजपुर, बिहार निवासी मुंद्रिका प्रसाद की लाठी-डंडों से वार करके हत्या कर दी।
Two security guards of Punjab National Bank died by attacked unidentified criminals
PNB
इसके बाद दोनाें बेसमेंट में गए, वहां स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। बदमाश लूटपाट के इरादे से सभी फ्लोर पर भी गए। इसके बाद मुख्य प्रबंधक के कमरे का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे की एक डीवीआर चोरी कर ली, लेकिन दूसरी डीवीआर बच गई। इसमें बदमाश रात करीब सवा दो बजे अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two security guards of Punjab National Bank died by attacked unidentified criminals
PNB
माली आया तो वारदात का पता चला
शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे जब माली राम अचल बैंक आया तो उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने बैंक के मुख्य प्रबंधक परवेंदर कुमार को फोन कर सूचना दी। मुख्य प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
Two security guards of Punjab National Bank died by attacked unidentified criminals
PNB
पुलिस की मौजूदगी में बैंक का गेट खोला गया तो मुख्य गेट के गार्ड रूम में मुकेश व मुंद्रिका के शव बरामद हुए। प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच को बुलाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed