फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal meets LG to take aap sting.

'राष्ट्रपति को फिर से चिट्ठी लिखिए एलजी साहब'

Wed, 10 Sep 2014 10:15 AM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal meets LG to take aap sting.

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष किए गए स्टिंग ऑपरेशन की सीडी आम आदमी पार्टी ने उप राज्यपाल नजीब जंग को सौंप दी है। साथ यह अपील की है कि वह फिर से राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखें। बुधवार सुबह केजरीवाल अपने विधायकों संग एलजी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कुमार विश्वास दिखे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार शाम अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ पर दिखाए गए कुमार विश्वास के एक इंटरब्यू के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। बुधवार कुमार विश्वास खुद केजरीवाल के घर पहुंचे और पार्टी के साथ दिल्ली में भाजपा सरकार न बनने के लिए एलजी से मुलाकात की। इसी के साथ उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि वह आप में बने रहेंगे।
विज्ञापन


एलजी से मुलाकात के बाद आप के मनीष सिसोदिया ने बताया कि आप ने एलजी को सीडी, वीडियो की ट्रांस स्क्रिप्ट और अपनी मांगों की एक चिट्ठी उन्हें सौंपी है। आप ने एलजी से राष्ट्रपति को फिर से चिट्ठी लिखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने उप राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि एलजी की पिछली चिट्ठी में उन्होंने भाजपा को सरकार बनाने के लिए इजाजत मांगी है। उन्होंने बताया कि उप राज्यपाल के पत्र में यह लिखा गया है कि उन्हें भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हुए खुशी होगी।

इस तरह की भाषा संवैधानिक नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

भाजपा के लिए बैटिंग कर रहे हैं उप राज्यपाल नजीब जंग

Kejriwal meets LG to take aap sting.

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष के कथित स्टिंग ऑपरेशन से सियासी गलियारों में मचे बवाल के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने उप राज्यपाल नजीब जंग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल द्वारा 4 सितंबर को राष्ट्रपति को भेजा गया पत्र सार्वजनिक करते हुए पत्र की भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने क्यों यह लिखा कि उन्हें भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हुए खुशी होगी।

यह असंवैधानिक है। ऐसा लग रहा है कि उपराज्यपाल नजीब जंग भाजपा के पक्ष में बैटिंग कर रहे हैं। उधर, पार्टी ने यह भी साफ कर दिया है कि भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए वह कांग्रेस, जदयू और कुछ ‘ईमानदार’ भाजपा विधायकों के संपर्क में है।

केजरीवाल ने कहा, ‘मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि हमारी पार्टी सभी पार्टी के विधायकों के संपर्क में है। इसमें कुछ भाजपा के ईमानदार विधायक भी शामिल हैं। हम सरकार बनाना नहीं चाहते हैं, लेकिन हम भाजपा को जोड़तोड़ की सरकार बनाने नहीं देना चाहते। हम चुनाव कराने के पक्ष में हैं।’ उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी दिल्ली में जोड़ तोड़ की सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं।

राष्ट्रपति को लिखे पत्र में उपराज्यपाल ने लिखा है, ‘अगर राष्ट्रपति भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं तो उन्हें खुशी होगी क्योंकि भाजपा दिल्ली में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी है।’

केजरी के आरोपों पर एलजी ने दी सफाई

Kejriwal meets LG to take aap sting.

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने भाजपा को दिल्ली में सरकार बनाने की सिफारिश के लिए राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि संविधान की परंपरा के अनुसार यह कदम उठाना सही है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को लिखे गए पत्र में नजीब जंग ने कहा है कि दिल्ली में सरकार बनाने के मुद्दे पर उन्होंने विभिन्न पार्टियों से बात की। 4 सितंबर को राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा, ‘पिछले साढ़े छह महीने में राजनीतिक पार्टियों के कई नेताओं से मेरी बात हुई।

संवैधानिक परंपरा और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ध्यान में रखते हुए विधानसभा भंग करने से पहले सरकार बनाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मैं काफी आभारी रहूंगा, अगर राष्ट्रपति भाजपा को सरकार बनाने के न्योते को अनुमति देते हैं। इस समय भाजपा ही सिंगल लारजेस्ट पार्टी है। अगर भाजपा इसके लिए राजी होती है, तो मैं उसे सदन में अपनी ताकत दिखाने को कहूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed