{"_id":"5b43708f4f1c1b05278b562a","slug":"kejriwal-government-announces-pilgrimage-scheme-for-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपत्तियां दरकिनार, धरातल पर उतरी ‘तीर्थ यात्रा योजना’, दिल्ली सरकार ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तियां दरकिनार, धरातल पर उतरी ‘तीर्थ यात्रा योजना’, दिल्ली सरकार ने दिखाई हरी झंडी
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Jul 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उपराज्यपाल के आपत्तियों को दरकिनार कर दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की शुरुआत कर दी। अब हर साल दिल्ली के करीब 77,000 वरिष्ठ नागरिक अलग-अलग पांच रूटों के धार्मिक स्थलों की यात्रा सरकारी खर्च पर कर सकेंगे। राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली का कोई भी निवासी जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है इस योजना का लाभ ले सकता है। तीर्थ यात्रा तीन दिन और दो रात की होगी।
विज्ञापन
गहलोत के मुताबिक कैबिनेट ने 8 जनवरी को इस योजना की शुरुआत की थी। लेकिन उपराज्यपाल ने इस योजना पर कई तरह की आपत्तियां लगा दी थीं। इससे योजना अधर में लटक गई थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सरकार ने सभी आपत्तियों को दरकिनार इस योजना को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
योजना के तहत हर विधानसभा से हर साल 1100 यात्रियों को सरकारी खर्च पर अलग-अलग तीर्थों की यात्रा करवाई जाएगी। इससे दिल्ली के 77,000 वरिष्ठ नागरिक हर साल मुफ्त में धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन
इन तीर्थ स्थलों की यात्रा कराएगी सरकार
arvind kejriwal
इन तीर्थ स्थलों की यात्रा कराएगी सरकार
. मथुरा-वृंदावन
. हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ
. पुष्कर-अजमेर
. अमृतसर-बाघा-आनंदपुर साहिब
. वैष्णो देवी-जम्मू
इन लोगों को होगा फायदा
. दिल्ली का नागरिक हो।
. उम्र 60 साल से अधिक हो।
. सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों योजना के दायरे से बाहर होंगे।
. पात्र यात्री अपने साथ 18 साल से अधिक उम्र का एक सहयोगी भी रख सकेगा। इसका खर्च भी सरकार उठाएगी।
. लाभार्थी को सेल्फ सर्टिफिकेशन देना होगा। यानि उसे बताना होगा कि उसने सभी सही सूचनाएं दी हैं।
. लाभार्थी का 1 लाख रुपये का बीमा होगा।
. एसी बसों से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। खाने-नाश्ते की व्यवस्था भी सरकार की तरफ से होगी।
. आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाएंगे।
. आवेदन पत्र डिविजनल कमिश्नर ऑफिस, संबंधित विधायक के ऑफिस या तीर्थ यात्रा कमेटी के ऑफिस से भरे जाएंगे।
. लॉटरी ड्रॉ से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
. संबंधित क्षेत्र के विधायक निश्चित करेंगे कि व्यक्ति दिल्ली का नागरिक है।