{"_id":"66a34aa06b75271acc0582de","slug":"kejriwal-government-announces-financial-assistance-to-students-who-receive-national-bravery-award-2024-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केजरीवाल सरकार का एलान, राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले छात्र को देगी फाइनेंशियल असिस्टेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केजरीवाल सरकार का एलान, राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले छात्र को देगी फाइनेंशियल असिस्टेंस
Fri, 26 Jul 2024 12:35 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:35 PM IST
सार
उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने जानकारी देते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार से राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले एमबीबीएस छात्र को 25.55 लाख रुपये का फाइनेंशियल असिस्टेंस मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र अक्षित और अक्षिता से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
आतिशी
- फोटो : X/AAP
विस्तार
केजरीवाल सरकार से राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले एमबीबीएस छात्र अक्षित शर्मा को 25.55 लाख रुपये का फाइनेंशियल असिस्टेंस मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसे मंज़ूरी दी। उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र अक्षित और अक्षिता से मुलाक़ात भी की। दोनों को साल 2017 में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिला था और पिछले सालों में भी केजरीवाल सरकार अपने स्कीम के तहत इन दोनों छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अनुदान देती आई है।
विज्ञापन
इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार देश-समाज के लिए बहादुरी दिखाने वाले बच्चों के साथ खड़ी है। इन बच्चों की बहादुरी पूरे देश के लिए मिसाल है। बता दे कि, केजरीवाल सरकार अपने स्कीम के तहत राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले दिल्ली निवासी छात्रों को उनके उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
विज्ञापन
इस स्कीम के अन्तर्गत आने वाले छात्रों को जो देश के किसी उच्च शिक्षा संस्थान में पढ़ रहे है, उन्हें उनके कोर्स का शत प्रतिशत ट्यूशन फीस अनुदान में मिलता है। ताकि वो बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सके।
विज्ञापन
साथ ही इन छात्रों को सालाना स्टेशनरी के लिए 5000 रुपये भी मिलते हैं। साथ ही इस स्कीम में उन छात्रों को एक स्पेशल फाइनेंशियल असिस्टेंस के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये दिए जाते हैं, जिनके पेरेंट्स की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है।
केजरीवाल सरकार के दिल्ली हाईर एजुकेशन एड ट्रस्ट के तहत छात्रों को ये अनुदान दिया जाता है। इसी के अंतर्गत दिल्ली निवासी अक्षित शर्मा, जिन्हें उनकी बहादुरी के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिया गया था। उन्हें एमबीबीएस की फ़ीस और स्टेशनरी के लिए 25.55 लाख रुपये का अनुदान देने को मंजूरी मिली है। साथ ही हाल ही में एलएलएम पूरा करने वाली उनकी बहन अक्षिता शर्मा को भी केजरीवाल सरकार ने ट्यूशन फीस के लिए पिछले सालों में अनुदान देते आई है।