केजरीवाल ने अपनी ही सरकार के विभाग को लगाई लताड़, तुरंत रोक लगाने का दिया आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कमेंट किया है कि यह लोक कल्याण विभाग का बेहद अमानवीय कदम है जिस पर तुरंत ही रोक लगाई जानी चाहिए।
असल में अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक लोक कल्याण विभाग शहर में दस दिवसीय एक अभियान चलाने वाला है जिसके तहत वह शहर के भिखारियों को उठाएंगे और उन्हें उत्तरी दिल्ली के किंग्सवे कैंप में रखा जाएगा।
विभाग का कहना है कि इसके बाद सभी भिखारियों को मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा जिसके बाद ये तय होगा कि इन्हें रिमांड पर भेजा जाए या चेतावनी देकर छोड़ दिया जाए।
Most inhuman n futile exercise that social welfare dept cud think of. Am directing them to stop it immediately pic.twitter.com/nUmAUMDsd1
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2016
इस कदम से नहीं खत्म नहीं होगी समस्या
अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार का लोककल्याण विभाग अपने दस दिवसीय प्रोजेक्ट के लिए दस टीमों का गठन करने वाला है। हालांकि, इस लेख में विभाग के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा गया है कि भिखारियों के खिलाफ ऐसा कोई कदम उठाने से पहले उनके सुधार के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।
एक गैर सरकारी संस्था का कहना है कि इस अभियान से भले ही कुछ समय के लिए दिल्ली की गलियों को भिखारियों से मुक्त किया जा सकता है लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।
बता दें कि अकेले दिल्ली में ही दो हजार से ज्यादा भिखारी हैं जबकि देश भर में इनकी संख्या चार लाख से ज्यादा है।