{"_id":"5aa52ce74f1c1b00768b4dd3","slug":"kejriwal-called-all-party-meeting-on-sealing-warned-for-hunger-strikes","type":"story","status":"publish","title_hn":" केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सीलिंग को लेकर पहले हीं दे चुके हैं भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सीलिंग को लेकर पहले हीं दे चुके हैं भूख हड़ताल की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Mar 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कारोबारियों को सीलिंग के संकट से निकालने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मंगलवार को प्रस्तावित बैठक के लिए केजरीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन को पत्र लिखा है।केजरीवाल ने लिखा है कि उनके आवास पर दोपहर 12 बजे तीनों दलों के प्रतिनिधि एक साथ बैठ कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले केजरवीाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिल्ली को सीलिंग की समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात का समय मांगा है। केजरीवाल ने चेतावनी भी दे रखी है कि अगर सीलिंग से कारोबारियों को राहत नहीं मिलती तो 31 मार्च से वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि हमें सीलिंग के मसले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। बैठक में बेहतर संवाद कायम रखने के लिए सभी दलों को प्रतिनिधिमंडल में तीन सदस्य हों, जिससे बैठक सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन