फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal beaten Modi-shahrukh-salman in ABP News Poll

सलमान-शाहरुख को छोड़िए, केजरीवाल मोदी से भी आगे

Sat, 20 Dec 2014 12:34 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal beaten Modi-shahrukh-salman in ABP News Poll

देश की सबसे लोकप्रिय शख्सियत चुनने के लिए किए जा रहे एक टीवी चैनल के ओपीनियन पोल में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सबसे आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात ये है कि फेसबुक पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं शुमार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी केजरीवाल ने पछाड़ दिया है। पोल मुताबिक केजरीवाल बॉलीवुड के दिग्गज खानों से भी आगे हैं।
विज्ञापन


यह पोल बीते बुधवार से शुरू हुआ है। शनिवार सुबह तक जुड़े आंकड़ों के अनुसार केजरीवाल 57.87 फीसदी वोटों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। जबकि पीएम मोदी 28.99 वोटों के साथ केजरीवाल के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख ने सलमान को तो पछाड़ा, पर केजरी से बहुत दूर

Kejriwal beaten Modi-shahrukh-salman in ABP News Poll

पोल में अब तक के जुटे आंकड़ों के मुताबिक 4.36 फीसदी वोटों के साथ बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान तीसरे स्‍थान पर है। इससे उन्होंने अपने नजदीकी प्रतियोगी सलमान खान को तो पछाड़ दिया है, पर केजरीवाल की तुलना में कही पीछे हैं।

सलमान खान 3.81 वोटों के साथ सलमान खान चौथे स्‍थान पर हैं। वहीं बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्टनिश और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले अभिनेता आमिर खान 1.06 फीसदी वोटों के साथ पांचवे स्‍थान पर हैं।

जबकि क्रिकेट की दुनिया समेत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से अपने संबंधों को लेकर खासी लोकप्रिता हासिल करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को महज 1 फीसदी वोट मिले हैं। वह छठें स्‍थान पर हैं। जबकि शुरुआती नतीजों में आगे रहने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी तेजी से नीचे खिसक कर सातवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

ऐसे की जा रही इस पोल में वोटिंग

Kejriwal beaten Modi-shahrukh-salman in ABP News Poll

हिन्दी टे‌लीविजन चैनल एबीपी न्यूज की ओर से कराए जा रहे चुने साल 2014 का व्यक्ति विशेष नाम के पोल में देशभर के नागरिक हिस्सा ले सकते हैं।

इसके लिए आप एबीपी न्यूज की वेबसाइट www.abplive.in या फिर www.abplive.in/vv2014 पर लॉग इन कर अपना मत दर्ज कराया जा सकता है।

इसमें देश के 15 खास व्यक्तियों के नाम लिखे हुए हैं। अपको इनमें से अपनी पसं‌दीदा शख्सियत को वोट करना होगा। पोल का अंतिम परिणाम 28 दिसबंर 2014 को रात 10 बजे जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed