फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal attacks on BJP on forming gov in Delhi

बीजेपी को केजरीवाल की खुली चुनौती

Mon, 23 Jun 2014 03:18 AM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 03:18 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal attacks on BJP on forming gov in Delhi

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी में हिम्मत है तो दिल्ली विधानसभा भंग करके दिखाए। यही नहीं, उन्होंने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो आप का एक एमएमएल तोड़ कर दिखाए।

विज्ञापन


रविवार शाम को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास ई-रिक्शा चालकों की रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा लहर होने के बावजूद विधानसभा चुनाव में बहुमत नहीं पा सकी।
विज्ञापन


मोदी सरकार हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि रेल किराया बढ़ाने की जरूरत नहीं थी। अगर केंद्र सरकार अगर रिश्वतखोरी पर लगाम लगा ले तो किराए की भरपाई हो जाएगी। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार नहीं रोकना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कुछ भी हो जाए इस्तीफा नहीं दूंगा'

Kejriwal attacks on BJP on forming gov in Delhi

केजरीवाल ने कहा कि इस बार मौका मिलने पर वह पांच साल सरकार चलाकर दिखाएंगे। उन्होंने माना कि 49 दिन सरकार चलाकर इस्तीफा देना गलत था।

उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बनने पर चाहे कुछ भी हो जाए वह पांच साल से पहले गद्दी नहीं छोड़ेंगे।

दिल्ली के लोगों ने ‘आप’ सरकार का काम देखा है। उस समय लोग रिश्वत लेने से डरने लगे थे। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से उतरेगी। उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली में फिर से उनकी सरकार बनेगी।

अलग-थलग दिखे रिक्शा चालक

Kejriwal attacks on BJP on forming gov in Delhi

‘आप’ ने बेशक ई-रिक्शा चालकों की रैली आयोजित की हो, लेकिन रैली स्थल से आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास ई-रिक्शा सवारी का इंतजार करते दिखे। रैली स्थल पर भी भीड़ कम रही।

रैली में शामिल लोग भी असमंजस में थे। रामदीन नामक ई-रिक्शा चालक ने कहा कि उनकी मांग तो पूरी हो चुकी है। फिर चुनाव जीतने के बाद केजरीवाल उनके लिए क्या करेंगे।

सुखदेव ने बताया कि ई-रिक्शा बंद न करके केंद्र सरकार ने गरीब लोगों की रोजी रोटी बचाई है। अब इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed