फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal attacks on bjp and ask for full statehood of delhi again

'कई बार घी के लिए अंगुली टेढ़ी करनी पड़ती है, ये इतने बड़े-बड़े गुंडे बैठे हैं ये ऐसे नहीं मानते'

Sun, 14 Aug 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
kejriwal attacks on bjp and ask for full statehood of delhi again
arvind kejriwal

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिलने से परेशान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के केंद्र सरकार पर हमला बोलने के दौरान उनकी जुबान एक बार फिर नया विवाद खड़ा कर गई।उन्होंने कह दिया कि कई बार सीधी अंगुली से घी नहीं निकलता तो अंगुली टेढ़ी करनी पड़ती है और ये इतने बड़े-बड़े गुंडे बैठे हैं ये ऐसे नहीं मानते। चौधरी ब्रहृम प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान में मुख्यमंत्री ने चौधरी ब्रहृम प्रकाश की मूर्ति का अनावरण किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चौधरी ब्रहृम प्रकाश कहते थे कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और हम भी इसके लिए लड़ रहे हैं। वे भी जिद्दी थे और हम भी जिद्दी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक नागरिक की वोट की कीमत हरियाणा के नागरिक की वोट की कीमत से कम क्यों हो।
विज्ञापन


हरियाणा वाला वोट डाले तो उसकी चुनी हुई सरकार की अलग पावर और दिल्ली वाला वोट डाले तो उसकी चुनी हुई सरकार की अलग पावर। इसे दिल्ली वालों की बेइज्जती बताया और कहा कि हम दिल्ली वाले भी इसी देश का हिस्सा हैं। देश की राजधानी में रहते हैं हमारा तो ज्यादा हक बनता है। हमारे वोट की कोई कीमत नहीं। मुख्यमंत्री ने जनता के लिए मर-मिटने की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

kejriwal attacks on bjp and ask for full statehood of delhi again
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से कहा कि इस संस्थान में एक नेचरोपैथी का भी सेंटर बनना चाहिए और जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए।

स्थान तक पहुंचने के लिए बसों की व्यवस्था को ठीक करने के लिए कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि चौधरी ब्रहृ प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान तक पहुंचने के लिए अगले तीन से चार माह में सभी जगहों से फीडर सेवा शुरु की जाएगी।

लैंड पुलिंग पॉलिसी को 24 घंटे में लागू कर देंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंड पुलिंग पॉलिसी दिल्ली सरकार में पेंडिंग नहीं है। कुछ माह पहले केन्द्र सरकार को भेज दी है। फाइल यह कह कर भेजी थी कि जो 45 फीसदी भूमि डीडीए रखेगी उसमें से 10 फीसदी जमीन दिल्ली सरकार को दे दी जाए तो वहां स्कूल, अस्पताल, बस डिपो बनाया जा सके और वो भी पैसे लेकर। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन केन्द्र से लैंड पुलिंग पॉलिसी की फाइल आ जाएगी 24 घंटे में पॉलिसी क्लियर कर देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 बड़े अस्पताल बनाने हैं उसके लिए डीडीए जमीन नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed