प्रशांत-योगेंद्र को बाहर करने पर अड़ गए हैं केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में चल रही तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही। केजरीवाल कैंप और प्रशांत-योगेंद्र खेमे में सुलह की कोई तस्वीर ही नजर नहीं आ रही। इस विवाद को लेकर ही बुधवार को दोनों खेमों के बीच हुई बैठक भी विफल हो गई।
आप सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने पर अड़ गए हैं। केजरीवाल चाहते हैं कि दोनों ही नेता अपने पद से इस्तीफा दें।
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि जब तक यादव और भूषण पार्टी में रहेंगे तब तक केजरीवाल पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। बताया जा रहा है कि केजरीवाल ने पार्टी से संबंधित कोई भी काम करने से मना कर दिया है।
केजरीवाल के घर आज होगी इमरजेंसी बैठक
सूत्रों का कहना है कि 28 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यादव और भूषण को हटाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर सदस्यों द्वारा वोटिंग भी की जाएगी।
बताया जा रहा है कि बुधवार को हुई पीएसी की बैठक विफल होने के बाद आज शाम 6 बजे केजरीवाल के घर पर दोबारा पीएसी की मीटिंग होगी। कल एडमिरल रामदास ने बैठक कर आप की कलह को सुलझाने का प्रयास किया था लेकिन वह नाकाम रहे थे।
वहीं सूत्र ये भी बता रहे हैं कि यादव और भूषण ने यह साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफा देने का कोई वैध आधार नहीं है और जो उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है उसे हर मुद्दे पर गौर करना चाहिए।