MCD रिजल्ट के 3 दिन बाद केजरीवाल ने माना- 'हां हमसे गलती हुई, अब सुधारेंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव में करारी हार के बाद ट्वीट कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि हां, हमसे गलतियां हुई हैं।
केजरीवाल ने एक चिट्ठी ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, पिछले दो दिनों में मैंने पार्टी के कई वॉलेंटियर्स और मतदाताओं से बात की। सच्चाई जाहिर है। हां, हमने गलतियां की लेकिन हम आत्मचिंतन करेंगे और गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने आगे लिखा कि समय आ गया है कि हम फिर से शुरुआत करें। अपनी गलतियां ना देखना मूर्खतापूर्ण होगा। हमारी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं और वोटरों के प्रति है। समय की मांग कार्रवाई करना है ना कि बहाने बनाना। यह समय फिर से काम पर लौटने का है।
अगर हम कभी काम करते-करते फिसल भी जाएं तो हमें अपने आप को फिर से उठाना होगा। लोग हमसे सिर्फ काम चाहते हैं। सिर्फ एक चीज ही स्थाई है और वो है बदलाव।
In the last 2 days .... pic.twitter.com/0quqxJtNAt
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 29, 2017
बड़े नेताओं ने उठाए थे आप पर सवाल
बता दें कि इसके पहले हाल में आप के वरिष्ठ नेता और कवि कुमार विश्वास ने पंजाब व दिल्ली नगर निगम चुनाव की हार के बाद पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा था। विश्वास ने कहा था कि ईवीएम से ज्यादा संवादहीनता चुनावों में हार की वजह बनी है।
विश्वास ने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान प्रधानमंत्री निशाना साधने की पार्टी की रणनीति पर भी सवाल उठाया है। कुमार विश्वास ने बताया कि आप अपनी गलतियों की वजह से चुनाव हारी है।
यह हमारी छठी हार है, जिसकी बड़ी वजह नेताओं को अपने ही कार्यकर्ताओं से कट जाना है। हम इसलिए हारे क्योंकि लोगों ने हमें वोट नहीं दिया है। हार पर बहाने ढूंढने की बजाय हमें इस हार की समीक्षा करनी चाहिए।
पार्टी बैठक में भी ये गलतियां आईं सामने
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों अपने राजनीतिक जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इस वक्त न सिर्फ अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता अपने निचले स्तर पर है बल्कि उनकी विश्वसनियता पर सवाल किए जाने लगे हैं।
आपको बता दें कि हाल में आए एमसीडी के 270 वार्डों के चनाव नतीजे में बीजेपी को 181, आप को 48 और कांग्रेस को 40 वार्ड में जीत मिली। बीजेपी लगातार तीसरी बार दिल्ली एमसीडी की सत्ता पर काबिज हुई है।
ऐसे में आम आदमी पार्टी ने 26 अप्रैल को आए एमसीडी चुनाव के नतीजों पर मंथन के लिए बैठक बुलाई थी, जिसमें आप ने अपनी पार्टी लाइन (ईवीएम पर दोषारोपण) से अलग जाते हुए चुनाव के नतीजों पर चर्चा की जिसमें एक बड़ी दिलचस्प बात निकलकर सामने आई।
पार्टी में हुए मंथन के बाद यह निकलकर सामने आया कि यूपी चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी का कद इतना बढ़ चुका है और इतना मजबूत हो चुका है कि किसी के लिए भी उनसे लड़ना बेहद मुश्किल है, यहां तक कि केजरीवाल के लिए भी।