फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dawood ibrahim critical in karachi pakistan after heart attack said media reports

अंतिम सांसें गिन रहा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम? छोटा शकील ने किया खंडन

Sat, 29 Apr 2017 11:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट Updated Sat, 29 Apr 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
dawood ibrahim critical in karachi pakistan after heart attack said media reports

भारत में मोस्ट-वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की हालत गंभीर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक हार्टअटैक के बाद दाऊद को कराची के कंबाइंड मिलिटरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इन खबरों की कहीं से पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- फर्जी पासपोर्ट मामला: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन समेत 4 आरोपियों को 7 साल की जेल
विज्ञापन


कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ब्रेन सर्जरी के बाद दाऊद को वेंटिलेटर पर रखा गया है। रिपोर्टों के मुताबिक दाऊद को आखिरी बार 19 अप्रैल को देखा गया था और वह अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हार्ट अटैक से दाऊद की पा‌किस्तान में मौत हो गई है। मी‌डिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दाऊद ने कराची के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।


दाऊद की हालत और उसकी मौत की खबरों को लेकर अभी किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

वहीं दूसरी ओर सीएनएन न्यूज 18 के मुताबिक दाऊद के सहयोगी छोटा शकील ने कहा है कि दाऊद इब्राहिम बिल्कुल स्वस्‍थ हैं उसने दाऊद की बीमारी की खबरों को अफवाह बताया है।
ये भी पढ़ें- जानें दाऊद की बहन हसीना के बारे में खास बातें

खुफिया एजेंसी रिपोर्ट में कहा गया है कि उसे आखिरी बार 19 अप्रैल को देखा गया था। मालूम हो कि दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद देश से फरार हो गया था। मुंबई सीरियल ब्लास्ट में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में आईएसआई और वहां की सेना के संरक्षण में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed