{"_id":"5a4f89874f1c1b10788b6a04","slug":"karni-sena-angry-with-name-change-of-film-padmavati-seeks-smriti-irani-and-rathore-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित फिल्म पद्मावती को पद्मावत करने पर भड़की करणी सेना, मांगा स्मृति ईरानी का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित फिल्म पद्मावती को पद्मावत करने पर भड़की करणी सेना, मांगा स्मृति ईरानी का इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित फिल्म पद्मावती का नाम बदलकर पदमावत करने के विरोध में करणी सेना फिर से सरकार और सेंसर बोर्ड के सामने खड़ी हो गई है। फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों के हटाये जाने के बावजूद करणी सेना फिल्म को किसी भी हालत में रिलीज नहीं होने देना चाहती।
विज्ञापन
करणी सेना ने चेताया है कि अगर यह फिल्म हिन्दुस्तान में रिजीज हुई तो उनका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन अब हिंसक आंदोलन में बदल जाएगा और सिनेमाघरों को आग के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की विवदित फिल्म पद्मावती की रिलीज को लेकर करणी सेना ने शुक्रवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेसवार्र्ता बुलाई। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत करने से फिल्म की कहानी बदल नहीं जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम इस फिल्म को किसी भी हालत में रिलीज नहीं होने देंगे। इस फिल्म में पद्मावती की छवि को नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे विश्वभर में पद्मावती की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे।