कर्नाटक चुनाव: AAP का आरोप- चुनाव आयोग भी है भाजपा के काबू में..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने कर्नाटक चुनाव के तारीख के भाजपा की आईटी सेल से लीक होने का दावा करते हुये चुनाव आयोग की साख पर सवाल उठाया है।
पार्टी का आरोप है कि जिस तरह से चुनाव की तारीखों का एलान भाजपा की आईटी सेल ने किया, उससे साबित हो जाता है कि निर्वाचन आयोग पूरी निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है।
सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि मौजूदा वक्त में चुनाव आयोग की साख पर सवालिया निशान लग गया है। बात चाहे ईवीएम की हो या आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार देने की। मंगवालार की घटना से तो सारी हदें पार हो गयी हैं।
ये भी थे संजय सिंह के आरोप
संजय सिंह का आरोप है भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय चुनाव आयोग से तारीखों के ऐलान होने से पहले की उसे बात देते हैं। इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिये।
अन्यथा 2019 के लोकसभा चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकेंगे। संजय सिंह के मुताबिक, देश के सभी विपक्षी दलों को मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिये और भाजपा सरकार की तानाशाही का विरोध करना होगा।
दूसरी तरफ आप नेता आशुतोष ने कहा कि चाहे नोटबंदी के बाद खराब हुई हालत के बीच उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के चुनाव की तारीखों का एलान करने वाली बात हो या फिर गुजरात और हिमाचल के चुनाव तारीखों की बात रही हो, सभी मामलों में आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा।
आप विधायकों को आयोग्य करार देने के मामले में भी आयोग निष्पक्ष नहीं था। संवैधानिक संस्थाओं को जिस तरह से सियासी फायदे के लिये भाजपा इस्तेमाल कर रही है, उसका विरोध सभी दलों को करना चाहिये।