फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kapil Mishra reaches Delhi HC to challenge his disqualification from Assembly

दिल्ली विधानसभा से सदस्यता रद्द होने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे कपिल मिश्रा

Tue, 06 Aug 2019 01:58 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 06 Aug 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Kapil Mishra reaches Delhi HC to challenge his disqualification from Assembly
कपिल मिश्रा - फोटो : ANI

दिल्ली विधानसभा से अपनी सदस्यता रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 

विज्ञापन


मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अभियान चलाने व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बुलाई गई भाजपा की एक रैली में शामिल होने पर आप विधायक कपिल मिश्रा के खिलाफ विधायक सौरभ भारद्वाज ने शिकायत की थी। बीते दिनों उनकी याचिका पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


दलबदल कानून के तहत कपिल मिश्रा को अयोग्य ठहराते हुए उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। वहीं कपिल मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष पर प्रक्रिया पूरी न करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा को संविधान की 10वीं अनुसूची (दलबदल कानून) के पैराग्राफ 2(1)(ए) के तहत अयोग्य घोषित किया जाता है। कपिल मिश्रा का निष्कासन 27 जनवरी 2019 से प्रभावी रहेगा। अब करावल नगर सीट रिक्त मानी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed