फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra is the new law minister of delhi

कानून मंत्री संग जलबोर्ड के अध्यक्ष बने कपिल

Tue, 16 Jun 2015 10:43 AM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
kapil mishra is the new law minister of delhi

दिल्ली केनए कानून मंत्री के तौर पर कपिल मिश्रा ने सोमवार शाम को चार्ज संभाल लिया है। कपिल मिश्रा को जलबोर्ड में भी पदोन्नति देकर उपाध्यक्ष से बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया गया है।

विज्ञापन


अभी तक अध्यक्ष पद मनीष सिसोदिया के पास था। उपराज्यपाल नजीब जंग ने कपिल मिश्रा को दिल्ली सचिवालय में आकर चार्ज संभालने से पूर्व राजनिवास के सादे कार्यक्रम में शपथ दिलाई। कपिल मिश्रा को 12 जून को शपथ के बाद से मंत्री नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, आसिम अहमद खान के अलावा मुख्य सचिव केके शर्मा भी शामिल हुए। कपिल मिश्रा के कैबिनेट में शामिल होने से दिल्ली की कैबिनेट और जवान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल मिश्रा की बढ़ गई हैं जिम्मेदारियां

kapil mishra is the new law minister of delhi

जल बोर्ड में पदोन्नति को लेकर यह कहा जा रहा है कि यमुना की सफाई समेत कई अन्य मुद्दे जुड़े हैं। कपिल मिश्रा पूर्व में यमुना सफाई और पानी को लेकर आंदोलन भी करते रहे हैं।


दिल्ली के नए कानून मंत्री 34 वर्षीय कपिल मिश्रा ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि जनता तक कानूनी सहायता पहुंच सके इसकी कोशिश होगी। लीगल एड को मजबूत किया जाएगा। वहीं बतौर पर्यटन मंत्री वर्षों से लंबित सिग्नेचर ब्रिज को जल्द से जल्द पूरा करके जनता को राहत देंगे।

इसके साथ ही दिल्ली को टूरिज्म हब के तौर पर विकसित करेंगे। कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के पर्यटन विभाग को लोग बहुत कम जानते हैं। मेरी कोशिश होगी कि विभाग कुछ ऐसे काम करे कि दिल्ली के बाहर जाने की बजाय लोग दिल्ली के पर्यटन स्थल देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed