केजरीवाल को कॉलर पकड़ कर ले जाऊंगा तिहाड़... इतना बोलते ही कपिल मिश्रा बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच दिन से अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा ने रविवार को प्रेस को संबोधित करते हुए पीपीटी प्रजेंटशन के माध्यम से आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रजेंटशन शुरू करने से पहले कपिल मिश्रा ने गृहमंत्री, दिल्ली पुलिस कमीश्नर और एलजी से अनुरोध किया था कि उनका अनशन ना तुड़वाएं ताकि वो देश के सामने सच ला सकें।इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी को एक ही रात में दिए गए दो करोड़ रुपये के चंदे से संबंधित कई सनसनीखेज खुलासे किए।
पार्टी को दिए गए चंदे में हुई वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा करते हुए कपिल ने बताया कि उनके साथी नील मिश्रा ने इस बारे में सारे कागजातों की जांच की है जो एक प्रजेंटशन के माध्यम से जनता के सामने रखे जाएंगे।
कपिल मिश्रा ने अपने प्रजेंटशन से पहले केजरीवाल का एक वीडियो चलाया जिसमें केजरीवाल ये दावा कर रहे हैं कि हमने लोगों से पार्टी चलाने के लिए जो भी चंदा लिया उसे वेबसाइट पर डाला है। इस वीडियो में केजरीवाल लोगों से पार्टी को चंदा देने की अपील कर रहे हैं।
अपने प्रजेंटशन में कपिल मिश्रा ने पहला आरोप लगाया कि लगातार तीन साल तक पार्टी ने चंदे के लिए जो भी राशि वेबासाइट पर डाली और चुनाव आयोजग को जो जानकारी दी उसमें पूरी तरह घपलेबाजी की गई।
कपिल मिश्रा ने बताया कि 2013 से 2016 के बीच जो भी जानकारी चुनाव आयोग को दी गई उसमें असली जानकारी को छुपाया गया। कपिल मिश्रा ने बताया कि 2013-14 के बीच पार्टी ने अपनी साइट पर दिखाया कि उसे कुल 9 करोड़ रूपये के करीब चंदा दिया गया जबकि कपिल मिश्रा का दावा है कि उस साल पार्टी को 45 लाख का चंदा मिला। इस जानकारी को पार्टी ने छिपाया।
कहां से आए दो करोड़:
नील मिश्रा ने बताया कि केजरीवाल को चंदा देने वाले शिवचरण गोयल की कंपनी पूरी तरह फर्जी है जिसने कई नाम से कंपनियां खोली हैं। उसके लेन-देन का डाटा पेश करते हुए नील का दावा है कि इसकी सभी कंपनियां फर्जी हैं जिसने एक ही रात में पार्टी के फंड में पैसे ट्रांसफर किए।
कपिल मिश्रा और नील मिश्रा ने इन पांच लोगों पर आरोप लगाया जिन्होंने रातोंरात पार्टी को दिए दो करोड़ रुपये। पार्टी का कहना है कि इन सभी ने हवाला के जरिए रातोंरात आम आदमी पार्टी के फंड में पैसे ट्रांसफर किए।
शिवचरण गोयल
राकेश झा
दीपक अग्रवाल
हेमंत कुमार
सुशील कुमार गुप्ता (इंडियन नेशनल कांग्रेस का पूर्व नेता)
वहीं कपिल मिश्रा के नए खुलासे से कुछ घंटे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने केजरीवाल के राजनीतिक सलाहकार विभव को नोटिस भेजा है। एसीबी उनसे टैंकर घोटाले के संबंध में कपिल के आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ कर सकती है।
नोटबंदी से जुड़ा है पूरा मामला:
कपिल मिश्रा ने कहा कि बबलू और योगेचंद नाम के दो फर्जी लोग हैं जिनके नाम से शिवचरण गोयल की कंपनियों में पैसे लगाए गए। कपिल मिश्रा का कहना है कि इन सभी का खाता कृष्णानगर के एक्सिस बैंक में है जिस पर काले धन को सफेद बनाने का आरोप लग चुका है और उसके मैनेजर गिरफ्तार हो चुके हैं।
इस तरह से केजरीवाल ने काले धन को किया सफेद:
रमेशबेला कोंडा ने दिए एक करोड़ से ज्यादा चंदा दिया
प्रिया बंसल ने दिया 90 लाख का चंदा
एक्सिस बैंक का एक चेक पेश किया जो 21 लाख का है जिसमें कोई तारीख नहीं पड़ी है।
एक्सिस बैंक का 50 लाख का ब्लैंक चेक 'आप' पार्टी के ऑफिस से मिला।
एक्सिस बैंक का 50 लाख का दूसरा ब्लैंक चेक 'आप' पार्टी के ऑफिस से मिला।
एक्सिस बैंक के 35 करोड़ रुपये के दो चेक हैं जिसमें डेट नहीं पड़ी है।
कपिल मिश्रा का दावा है कि ये उन्हीं कंपनियों का चेक है जिसने रातोंरात आम आदमी पार्टी के खाते में दो करोड़ रुपये का चंदा दान किया। कपिल मिश्रा ने कहा कि ये वही लोग हैं जिनकी मदद नोटबंदी के दौरान काले धन को सफेद धन बनाया गया। इस तरह से केजरीवाल ने इन्हीं फर्जी कंपिनयों को ठेका देना शुरू कर दिया।
इसके बाद कपिल मिश्रा ने कहा, 'अब तो ये स्पष्ट है अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट है।' कपिल मिश्रा ने कहा कि सोमवार को सीबीआई जाएंगे और ये सारे कागजात उनके सामने रखेंगे।
प्रजेंटेशन के बाद कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा, 'तुम्हारे आंखों में शर्म बची है तो आज शाम तक इस्तीफा देकर दिखाओ। कॉलर पकड़कर तुम्हें कुर्सी से घसीटते हुए तिहाड़ जेल लेकर जाउंगा। मैं कसम खाकर बैठा हूं कि अरविंद केजरीवाल के सारे सारे फर्जी कारनामे हिंदुस्तान की जनता के सामने लेकर आउंगा।'
अपने संबोधन के बाद जैसे ही वो अपने हाथ में चेक लेकर मीडिया को दिखाने गए उसी दौरान वो बेहोश होकर गिर गए। उन्हें तुरंत ही एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया है। इस दौरान कपिल मिश्रा की मां भी परेशान हो गईं और रोने लगीं।
अभी अनशन तोड़ने के मूड में नहीं हैं कपिल
मालूम हो कि कपिल मिश्रा ने जब टैंकर घोटाले को लेकर पिछले दिनों उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी तो उन्होंने एसीबी को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।
कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर दो करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था। साथ ही उनके राजनीतिक सलाहकार आशीष तलवार व निजी सचिव विभव पटेल पर टैंकर घोटाले की फाइल दबाकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बचाने का आरोप भी लगाया था।
विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे कपिल मिश्रा का अनशन रविवार को भी जारी रहा। कपिल मिश्रा ने शनिवार को सुबह-सुबह ट्वीट करके उनसे सबूत मांगने वाले नेताओं पर हमला बोला।
उन्होंने ट्वीट किया कि चोर की जिद है कि मैं चोरी के सारे सबूत उसके हवाले कर दूं। फिर वह खुद ही जज, वकील और गवाह बनकर खुद को बेगुनाह साबित कर दे। उन्होंने संजीव झा के अनशन पर जाने के फैसले को पार्टी का नया पैंतरा बताया।
इस बीच मिश्रा के सेहत की जांच करने वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। मगर कपिल मिश्रा अभी अनशन तोड़ने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल शायद जनता को मूर्ख समझने लगे हैं।
एसीबी उनके सहयोगियों से पूछताछ करेगी। सिर्फ विदेश यात्रा पर ही नहीं ऐसी कई चीजें हैं, जिस पर सच सामने आएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां तो मनमोहन सिंह का भी रिकॉर्ड टूट रहा है।
मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा कि सत्याग्रह का चौथा दिन है। जो लोग मुझे मारने के लिए किसी को भेज सकते हैं वह कुछ भी करवा सकते हैं। उन्होंने अनशन पर जाने की सूचना पर संजीव झा के नाम भी एक चिट्ठी ट्विटर पर पोस्ट की।
'भगवान उनको सन्मति दें'
कपिल ने लिखा कि संजीव झा इसी तरह अंधभक्ति में डूबे हैं, जिसमें मैं डूबा था। भगवान उनको सन्मति दें। मेरी आंखें खुल गईं हैं तुम्हारी भी खुल जाएंगी। उन्होंने पुलिस से संजीव झा को पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने की बात भी कही। उन्होंने आगे लिखा कि मैंने सीबीआई और एसीबी में तीन मामले दर्ज कराए हैं।
मेरे पास सबूत है मैं गवाह हूं। जांच हो जाने दो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वही सबूत मेरी ताकत है तुम (संजीव झा) चाहते हो वही ताकत मैं उन्हें दे दूं।
कपिल ने लिखा संजीव मैं कल कुछ और तथ्य देश के सामने रखूंगा तब तुम्हें समझ में आएगा। फिलहाल तुम एक मोहरा हो, जिसे मेरे सामने उतारा गया है। खैर तुम अनशन करो, खूब पानी पीना अपना ध्यान रखना।