फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra demanded resignation from kejriwal

ठंड में बेघरों की मौत पर गरमाई केजरी सरकार, यहां पढ़े मौत के आंकड़े

Tue, 09 Jan 2018 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Jan 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
kapil mishra demanded resignation from kejriwal
kejriwal

ठंड के मौसम में बेघरों की मौत पर दिल्ली में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ठीकरा उपराज्यपाल की तरफ से नियुक्त अधिकारियों पर फोड़ा है।

विज्ञापन


वहीं, बेघरों के लिए काम करने वाले दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डुसुब) का कहना है कि दिल्ली में अभी तक ठंड से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। सरकार ने सभी आश्रय स्थलों पर चाक चौबंद इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, डुसुब के चेयरमैन मुख्यमंत्री हैं। वहीं, बोर्ड के सीईओ की नियुक्ति उपराज्यपाल ने की है। सोमवार को मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि दिल्ली में ठंड से 44 बेघरों की मौत हो गई है। इसके लिए सीईओ को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल ठंड से बहुत कम मौतें हुईं थीं। लेकिन इस साल उपराज्यपाल ने एक नाकाबिल अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। इस बारे में चुनी हुई सरकार से सलाह भी नहीं ली गई। केजरीवाल ने सवाल किया कि इस तरह सरकार कैसे चलाई जा सकती है।

'अभी तक ठंड से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है'

kapil mishra demanded resignation from kejriwal
delhi winter - फोटो : अमर उजाला

उधर, आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, जिस अधिकारी को नियुक्त किया गया था विधानसभा की कमेटी ने उनके सर्विस रिकॉर्ड को लेकर नकारात्मक टिप्पणी की थी।

शाम होते-होते बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अभी तक ठंड से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। आम दिनों में भी मौतें होती हैं, ऐसे में इसे ठंड से जोड़ना ठीक नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि उनके साथ कई डिपार्टमेंट मिलकर काम करते हैं। लेकिन कहीं से इस तरह का कोई आंकड़ा नहीं मिला है। दिल्ली में बोर्ड में 261 सेंटर 24 घंटे सातों दिन काम करते हैं।

फिलहाल 13,900 लोगों को आश्रय दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी के पास मौत का कोई आंकड़ा है तो वह बोर्ड से साझा कर सकता है। 

दिल्ली में बेघरों की मौतों का आंकड़ा 

kapil mishra demanded resignation from kejriwal
delhi winter - फोटो : विवेक निगम
साल         मौतों की संख्या 
जनवरी       2018- 44 
2017         2979 
2016         3398 
2015         3222 
2014         3313 
2013         2895 
2012         3325 
2011         3291 

कपिल मिश्रा ने मांगा इस्तीफा

kapil mishra demanded resignation from kejriwal
kapil mishra

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली में ठंड से हो रही मौतों पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। कपिल मिश्रा का आरोप है कि डुसुब का सीईओ चौथे नंबर पर आता है।

बोर्ड के मुखिया खुद मुख्यमंत्री हैं, जबकि इसके उपाध्यक्ष दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन हैं। इसके अलावा विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को भी डुसुब की जिम्मेदारी दी गई है।

कपिल मिश्रा ने मांग की कि सीईओ को नहीं, मुख्यमंत्री व दिल्ली सरकार के मंत्री को इस लापरवाही पर इस्तीफा देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed