{"_id":"107b3e2c5fd4b4070f64f8aefc873ed1","slug":"kanvd-travel-19-to-nh-58-will-be-a-lane-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : 19 से एनएच-58 हो जाएगा ‘एक लेन’ का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : 19 से एनएच-58 हो जाएगा ‘एक लेन’ का
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 16 Jul 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है, जिसके तहत एनएच-58 पर 19 की सुबह 8 बजे से 25 जुलाई की शाम आठ बजे तक यातायात में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
19 जुलाई से भारी (ट्रक, बस, ट्रैक्टर) और 22 जुलाई से हल्के वाहन (बाइक-कार) प्रतिबंधित रहेंगे। हल्के वाहन मेरठ रोड पर एक लेन में 21 जुलाई तक चल सकेंगे।
विज्ञापन
यूं बदलेगा भारी वाहनों का रूट
दिल्ली से गाजियाबाद: मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन यूपी गेट, विजयनगर बाईपास, एनएच-24 पर डासना तिराहा, पिलखुवा-हापुड़ होते हुए गंतव्य जाएंगे।
विज्ञापन
जनपद बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों के अत्यधिक आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए दिल्ली और लोनी की ओर से सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहन वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर सोनीपत और करनाल होते हुए सहारनपुर की ओर जाएंगे।
दिल्ली से यूपी बॉर्डर, भोपुरा, महाराजपुर, ज्ञानी बॉर्डर से गाजियाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन गाजीपुर चौक से यूपी गेट होकर एनएच-24 होकर जा सकेंगे।
दिल्ली-मुथरा-बदरपुर की तरफ से दिल्ली होकर बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर ओखला बैराज, डीएनडी पुल, नोएडा मोड़ गौतमबुद्धनगर में प्रवेश कर एक्सप्रेस वे होकर ग्रेटर नोएडा, कासना श्यामनगर मंडी होते हुए सिकंदराबाद में जीटी रोड पर आकर बुलंदशहर की तरफ जाएंगे।
बुलंदशहर की ओर से गाजियाबाद होकर दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर बुलंदशहर से सिकंदराबाद जाकर श्यामनगर मंडी होते हुए कासना ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा सेकेंगे।
लोनी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन भोपुरा बार्डर से दिल्ली में सीमापुरी आनंद विहार गाजीपुर चौराहा यूपी गेट होकर राजमार्ग एनएच-24 पर विजयनगर बाईपास होते हुए आत्माराम स्टील-हापुड़ चुंगी होकर गाजियाबाद में प्रवेश करेंगे।
गाजियाबाद से मोदीनगर जाने और आने वाले वाहन हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील, पिलखुवा से अव्वलपुर, फरीदपुर होते हुए मोदीनगर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
गाजियाबाद से मुरादनगर आने जाने वाले वाहन आत्मास्टील, पिलखुवा से कनौजा, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री होते हुए मुरादनगर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
इस दौरान मेरठ से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन अगर कोई भारी वाहन जनपद मेरठ की सीमा से मोदीनगर में प्रवेश करता है तो उसे राज चौपला, मोदीनगर से भोजपुर होते हुए हापुड़ की ओर भेजा जाएगा।
हल्के वाहनों का डायवर्जन
हल्के वाहन (कार और बाइक) मेरठ रोड पर 19 से 21 जुलाई तक तक एक लेन (डाउन लेन) में चल सकेंगे। 22 जुलाई से 25 जुलाई तक हल्के वाहन भी एनएच-58 पर प्रतिबंधित रहेंगे। प्रतिबंधित अवधि में हल्के वाहन भी भारी वाहनों के लिए निर्धारित मार्गों पर ही चलेंगे।