फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanpur junior doctor strike case

कानपुर से दिल्ली पहुंची डॉक्टरों के विरोध की चिंगारी

Mon, 03 Mar 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kanpur junior doctor strike case

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में छात्रों पर हुए पुलिसिया कहर के खिलाफ डॉक्टरों के विरोध की चिंगारी दिल्ली तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि दो दिनों में सपा विधायक इरफान सोलंकी और कानपुर के एसएसपी यशस्वी यादव के खिलाफ कार्रवाई तथा पूरे मामले की न्यायिक जांच नहीं हुई तो देश भर में चिकित्सा सेवाएं ठप कर दी जाएंगी।

पढ़ें: जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा ठप
विज्ञापन


आईएमए के महासिचव डॉ. नरेन्द्र सैनी ने आरोप लगाया कि सपा विधायक की शह पर ही मेडिकल स्टूडेंट की पिटाई की गई। सैनी ने कहा कि घटना के विरोध में देश भर के चिकित्सक मंगलवार और बुधवार को काली पट्टी बांधकर इलाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश में मुख्यमंत्री कार्यालय अथवा प्रशासनिक प्रमुख के कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। मांग नहीं मानी गई तो बृहस्पतिवार से देश भर में चिकित्सा सेवा ठप कर दी जाएगी। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने भी इसका समर्थन किया है। हालांकि संगठन ने साफ किया कि आपातकालीन सेवाएं चलती रहेंगी।

पढ़ें: दिमाग में उग आया दांत, डॉक्टर हो गए हैरान

बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन तक कैंडल मार्च भी निकालने का निर्णय लिया गया है। आईएमए ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से भी मामले की जांच करने को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed