फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kamaljeet Sahrawat presented the report card of Modi government

Delhi: कमलजीत सहरावत ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, पश्चिमी दिल्ली को कई सौगात मिलने का किया दावा

Fri, 13 Jun 2025 07:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Jun 2025 07:42 AM IST
सार

प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कमलजीत सहरावत ने कहा कि बीते 11 वर्षों में पश्चिमी दिल्ली की तस्वीर बदली है। भारत वंदना पार्क, यशोभूमि, मल्टी स्पोर्ट्स एरिना और वीर सावरकर कॉलेज जैसे प्रोजेक्ट्स क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Kamaljeet Sahrawat presented the report card of Modi government
कमलजीत सहरावत - फोटो : x/bjp

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली की सांसद और प्रदेश भाजपा की महामंत्री कमलजीत सहरावत ने गुरुवार को केंद्र सरकार के विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्ष के शासन को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की संज्ञा दी। उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बख्शी व राज शर्मा गौतम, प्रवक्ता डॉ. ममता त्यागी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कमलजीत सहरावत ने कहा कि बीते 11 वर्षों में पश्चिमी दिल्ली की तस्वीर बदली है। भारत वंदना पार्क, यशोभूमि, मल्टी स्पोर्ट्स एरिना और वीर सावरकर कॉलेज जैसे प्रोजेक्ट्स क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत वंदना पार्क 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। वहीं, यशोभूमि जैसे अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि द्वारका सेक्टर 19 में 40,000 क्षमता वाला मल्टी स्पोर्ट्स एरिया बन रहा है और क्षेत्र में पांच नए खेल परिसर भी तैयार हो रहे हैं। क्षेत्र में वीर सावरकर कॉलेज (रोशनपुरा) और द्वारका वेस्ट कैंपस की नींव रखी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली देहात के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने 840 करोड़ रुपये की योजना में से 320 करोड़ पश्चिमी दिल्ली के गांवों के विकास के लिए स्वीकृत किए हैं। यूआर-2 सड़क, द्वारका एक्सप्रेसवे और शिवमूर्ति टनल जैसे प्रोजेक्ट्स दिल्ली को जोड़ने में क्रांतिकारी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेट्रो विस्तार के तहत पश्चिमी दिल्ली को तीन नई लाइन नजफगढ़ से ढांसा, जनकपुरी से कालिंदी कुंज और कृष्णा पार्क लाइन का लाभ मिला है। साथ ही, 50,090 रेहड़ी पटरी वालों को लाभ, 40,000 से अधिक उज्ज्वला कनेक्शन और 22,000 आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed