फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kailash Gahlot brother Harish Gahlot will be questioned by Delhi Police Special Cell

दिल्ली: कैलाश गहलोत के भाई से होगी पूछताछ, अवैध शराब के साथ पकड़े गए युवकों ने किया था नाम का खुलासा

Sun, 09 Feb 2020 08:38 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 09 Feb 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Kailash Gahlot brother Harish Gahlot will be questioned by Delhi Police Special Cell
दो युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत के भाई हरीश गहलोत से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा पूछताछ करेगी। क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरीश गहलोत को नोटिस दिया जा रहा है। उन्हें सोमवार दोपहर बाद पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए दो युवकों ने हरीश गहलोत के नाम का खुलासा किया था। आरोपी युवकों का कहना है कि हरीश गहलोत ने शराब वोटरों को बांटने के लिए मंगाया था। क्राइम ब्रांच के थाने में दर्ज एफआईआर में भी हरीश गहलोत का भी नाम है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब के साथ मित्राऊ गांव, नजफगढ़ निवासी रविंद्र उर्फ वीरू और वीरेंद्र को छह फरवरी को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मित्राऊ गांव के बाहरी इलाके स्थित पुरानी दाल मील के अहाते में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस टीम ने बेलेनो कार के साथ रविंद्र उर्फ वीरू(32) को पकड़ा। 
विज्ञापन


रविंद्र ने पूछताछ में बताया कि मित्राऊ  गांव के रहने वाले हरीश गहलोत के कहने पर शराब को वोटरों को बांटने जा रहा था। बेलेनो कार से अवैध अंग्रेजी शराब की 15 पेटी बरामद की गईं। रविंद्र ने यह भी खुलासा किया कि और अवैध शराब दाल मिल परिसर में रखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने दाल मिल परिसर में दबिश दी। परिसर से वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि दाल मिल में रखी शराब हरीश गहलोत की है, जिसने वोटरों को बांटने के लिए रखी हुई है। मिल परिसर से अवैध अंग्रेजी शराब की 40 पेटियां बरामद कीं। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि हरीश गलहोत को नोटिस भिजवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed