घर से पांच मीटर दूर की खौफनाक वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र का फाइनेंस के अलावा प्रॉपर्टी का काम था।
नरेंद्र के मुताबिक राजेंद्र बाहर चला गया। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। इस बीच न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि करतार नगर इलाके में कुछ लोगों ने एक युवक को पीट-पीट कर मार दिया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि स्कूटी व बाइक सवार तीन-चार लोगों ने राजेंद्र पर हमला किया था। लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
साजिश के तहत दिया घटना को अंजाम
न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर की पत्थरों से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
हत्या करने से पूर्व आरोपियों ने राजेंद्र को जमकर पीटा। लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शुरूआती जांच के बाद पुलिस लेन-देन और रंजिश को हत्या का कारण बता रही है। पुलिस के मुताबिक राजेंद्र परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर स्थित गामड़ी गांव में रहता था। इसके परिवार में मां, बहनें व भाई नरेंद्र है।