फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Joint office of aircraft authorities not approved

विमान प्राधिकरणों के संयुक्त कार्यालय को मंजूरी नहीं

Sun, 17 Feb 2019 06:40 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 17 Feb 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
Joint office of aircraft authorities not approved
Aeroplane NCC aircraft
राष्ट्रीय राजधानी में सफरदजंग हवाई अड्डे पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) समेत विमानन से जुड़े सभी प्राधिकरणों और शाखाओं के संयुक्त कामकाज के लिए कार्यालय का विस्तार अभी नहीं हो पाएगा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने संयुक्त कार्यालय विस्तार की परियोजना को पर्यावरण मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। साथ ही, पूर्व में पर्यावरण मंजूरी की शर्तों के गंभीर उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस देकर परियोजना से जुड़े प्राधिकरणों को स्पष्ट जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


पर्यावरण की विशेष समिति ने कहा कि बीते वर्ष मंत्रालय की क्षेत्रीय समिति ने जांच रिपोर्ट में पाया था कि पूर्व में दी गई निर्माण परियोजना की पर्यावरण मंजूरी में शर्तों का पालन ढंग से नहीं किया गया। मंत्रालय के जरिये परियोजना प्राधिकरणों को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। परियोजना प्रस्तावक के मुताबिक, पूर्व में मामला स्थापना की अनुमति से जुड़ा था।
विज्ञापन


हालांकि समिति ने कहा है कि कारण बताओ नोटिस का पहले जवाब दाखिल करें इसके बाद ही कार्यालयों की विस्तार परियोजना को पर्यावरण मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा।   सफदरजंग हवाई अड्डे पर डीजीसीए समेत भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (एईआरए) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), विमान दुर्घटना जांच शाखा (एएआईबी) और अन्य प्राधिकरणों के संयुक्त कामकाज के लिए कार्यालय का करीब दोगुना विस्तार किया जाना है। अभी कार्यालय का निर्मित क्षेत्र 37,756.14 वर्गमीटर है जबकि विस्तार के बाद यह 70,940 वर्गमीटर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed