{"_id":"5e96fa3c8ebc3e72bf408ca7","slug":"jnu-will-now-give-information-related-to-kovid-19-on-its-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू अब अपनी वेबसाइट पर कोरोना से संबंधित अफवाहों की भी देगा जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू अब अपनी वेबसाइट पर कोरोना से संबंधित अफवाहों की भी देगा जानकारी
Wed, 15 Apr 2020 05:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 Apr 2020 05:42 PM IST
सार
- विश्वविद्यालय ने प्रो.पवन धर की अध्यक्षता में टॉस्ट फोर्स बनायी, प्रो. शानदार अहमद बनें सदस्य
- रिसर्च, पढ़ाई, परीक्षा, कोरोना बचाव, जांच, लक्षण, मानसिक व शारीरिक फिटनेस पर होगी काउंसलिंग
विज्ञापन
JNU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेएनयू छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों को कोविड-19 की अफवाहों से बचाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने कोविड-19 पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर रिसर्च, ऑनलाइन पढ़ाई, क्लासेज, परीक्षा, कोरोना बचाव, जांच, लक्षण, मानसिक व शारीरिक फिटनेस से लेकर दुनियाभर की जानकारियों को साझा करेगा। विश्वविद्यालय का मकसद सही जानकारियां पहुंचाना है, ताकि सोशल मीडिया के विभिन प्लेटफार्म पर चलली अफवाहों में आकर कुछ गलत न कर बैठें।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद कुमार के मुताबिक, कोविड-19 में सामाजिक दूरी ही बचाव है। इसलिए सभी को इस संबंध में जागरूक होना जरूरी है। आजकल सोशल मीडिया पर कोविड-19 को लेकर अफवाहों का बाजार भी गरम है। ऐसे में छात्र, शिक्षक या कर्मचारी और उनसे जुड़े परिवार इन्हें सच समझ बैठते हैं। इन्हीं अफवाहों से शैक्षिक संस्थानों को बचाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
जेएनयू में ग्रामीण व दूर-दराज के इलाकों के छात्रों की संख्या अत्यधिक है। ऐसे में छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लेता है। छात्र लॉकडाउन अवधि में विश्वविद्यालय, यूजीसी या मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट की जानकारी भी जेएनयू वेबसाइट से लेता रहता है। इसीलिए इस कोविड-19 पोर्टल को वेबसाइट से जोड़ा गया है, ताकि शैक्षिक जानकारियों केसाथ वे कोविड-19 की जानकारियां प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
इस पोर्टल पर प्रो. पवन धर दुनिया समेत भारत में कोविड-19 के शोधकार्यों, विभिन्न देशों की स्थिति, लॉकडाउन अवधि, सरकार द्वारा जानकारियों को जांचने के बाद इस पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जबकि प्रो. अहमद ऐसी जानकारियों को विभिनन प्लेटफार्म से एकत्रित करेंगे।