फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU student Rajni's father said, son can not be suicidal

जेएनयू छात्र मुथू ने पतले कंबल से बनाया था फांसी का फंदा, आज होगा वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम

Wed, 15 Mar 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Mar 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
JNU student Rajni's father said, son can not be suicidal
rajni - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू के एफफिल छात्र मुथू कृष्णन उर्फ रजनी कृष के पिता ने कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।  

विज्ञापन


देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जेएनयू के दलित छात्र मुथू कृष्णन उर्फ रजनी कृष (27 )मुनिरका में रहने वाले विदेशी दोस्त के घर में सोमवार शाम को फांसी पर लटका मिला। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


शुरूआती जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगा था। मुथू कृष्णन ने दस मार्च को फेसबुक पर किए पांच पोस्ट में खुद के दलित होने के का दुख व्यक्त किया है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र मुथू कृष्णन ने रोहिथ वेमूला की खुदकुशी के बाद हुए आंदोलन में आगे बढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र के पिता जीवा नंदम एम का कहना है कि उसका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता। पिता ने एससी-एसटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।  
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि तमिलनाडु के झेलम जिले का रहने वाला मुथू कृष्णन हैदराबाद यूनिवर्सिटी से पास आउट होने के बाद जेएनयू से एमफिल कर रहा था।

कंबल का बनाया था फांसी का फंदा

JNU student Rajni's father said, son can not be suicidal
rajni - फोटो : अमर उजाला
मुथू कृष्णन सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके मुनिरका के मुनिरका विहार में रहने वाले कोरियन दोस्त गोमेन किम के घर खाना खाने पहुंचा था। जेएनयू के दो अन्य छात्र असम निवासी लक्ष्यदीप और मणिपुरी निवासी सनाते भी कुछ समय बाद खाना खाने पहुंचे थे। यहां पर मुथू कृष्णन कुछ परेशान व थका हुआ लग रहा था। उसने बताया कि वह रात को तीन बजे सोया था। 

इसके बाद वह अंदर कमरे में सोने चला गया। शाम साढ़े चार बजे तक जब मुथू कृष्णन खाना खाने बाहर नहीं आया तो मणिपुरी छात्र ने दरवाजे के बीच से अंदर झांक कर देखा। 

मुथू कृष्णन पंखे से लटका हुआ था। उसने पतले कंबल से फांसी लगा रखी थी। इसके बाद करीब पौने पांच बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा था। डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

छात्र के जेएनयू के झेलम हॉस्टल स्थित कमरे से भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल वाले कमरे व उसके हॉस्टल में स्थित कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस दोनों ही जगहों की सीएसएफएल से फोरेंसिक जांच कराएगी।

पुलिस उसके हॉस्टल में रहने वाले साथी अमृतांशु मालवी से भी पूछताछ करेगी। मुथू कृष्णन के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों को एक मेडिकल बोर्ड करेगा। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। दूसरी ओर वामपंथी नेता डी राजा व अन्य लेफ्ट नेताओं ने मुथू के पिता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed