फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU student protests intensify and demand Vice-Chancellor resignation

JNU में छात्रों का बवाल: VC के इस्तीफे की मांग पर अड़े, शांतिश्री पंडित पर कथित जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

Thu, 26 Feb 2026 04:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 04:13 PM IST
सार

Delhi JNU Protest: जेएनयू छात्र कुलपति शांतिश्री पंडित के कथित जातिवादी बयानों के खिलाफ 'जय भीम', 'रोहित एक्ट लागू करो', 'वीसी मुर्दाबाद' और 'यूजीसी एक्ट लागू करो' जैसे नारे लगाते हुए शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने के आरोप में कई छात्रों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
JNU student protests intensify and demand Vice-Chancellor resignation
जेएनयू में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बृहस्पतिवार को प्रस्तावित छात्र मार्च को लेकर परिसर में दिनभर तनावपूर्ण स्थिति रही। जेएनयू छात्र संघ ने शिक्षा मंत्रालय तक मार्च निकालने की घोषणा की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर बैरिकेडिंग कर दी और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की। पुलिस ने छात्रों को परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। परिसर छावनी में तब्दील दिखा।

विज्ञापन


पुलिस की सख्ती के बावजूद छात्र संघ के पदाधिकारियों ने वामपंथी छात्र संगठनों के अपने समर्थकों के साथ मुख्य द्वार से बाहर निकलने का प्रयास किया। इस प्रयास के दौरान जेएनयू अध्यक्ष अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपिका के बाबू, महासचिव सुनील यादव, संयुक्त सचिव दानिश अली और पूर्व अध्यक्ष नितीश कुमार समेत कई छात्र बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद करीब 40 छात्रों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

जय भीम, यूजीसी एक्ट लागू करो के लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जय भीम, रोहित एक्ट लागू करो, वीसी मुर्दाबाद, जातिवादी वीसी को बर्खास्त करो और यूजीसी एक्ट लागू करो जैसे नारे लगाए। छात्रसंघ अध्यक्ष का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे, लेकिन बिना वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटकर हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन कुलपति शांतिश्री डी. पंडित के कथित जातिवाचक बयान को लेकर किया जाना था। छात्र इस मुद्दे पर कार्रवाई और अपनी मांगों को शिक्षा मंत्रालय तक पहुंचाने के लिए मार्च करना चाहते थे। पुलिस का कहना है कि हालात ने बिगड़े इसलिए जब छात्रों ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया तब उन्हें हिरासत में लिया गया। कैंपस में अभी भी पुलिस बल तैनात हैं।

10 दिन पहले जेएनयू छात्रसंघ ने कुलपति शांतिश्री धुलिपुडी पंडित पर एक पॉडकास्ट में कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया और इसकी कड़ी निंदा की। इस पॉडकास्ट में यूजीसी नियमों पर चर्चा हो रही थी। हालांकि, कुलपति ने इन आरोपों से इनकार किया।

छात्रसंघ कर रहा इस्तीफे की मांग
छात्रसंघ के अनुसार, बीती 16 फरवरी को जारी 52 मिनट के एक पॉडकास्ट में कुलपति ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों, छात्रसंघ पदाधिकारियों के निष्कासन और विश्वविद्यालय की छवि जैसे मुद्दों पर बातचीत की थी। छात्रसंघ का कहना था कि इस दौरान दिए गए कुछ बयान आपत्तिजनक थे। संघ ने बयान जारी कर कुलपति से इस्तीफे की मांग की और कहा कि ऐसे वक्तव्यों से विश्वविद्यालय की गरिमा प्रभावित होती है।

छात्रसंघ ने विशेष रूप से उस टिप्पणी का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि स्थायी रूप से पीड़ित बने रहने या पीड़ित होने का दावा करने से प्रगति नहीं हो सकती। संघ का आरोप है कि यह टिप्पणी विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक अन्याय और बहिष्कार की वास्तविकताओं को नजरअंदाज करती है।

क्या है कुलपति का पक्ष?
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलपति ने कहा कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कुछ नहीं कहा। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं पिछड़े वर्ग की पृष्ठभूमि से आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed