जेएनयू छात्रा से दुष्कर्म मामला: DCW ने पुलिस से पूछा- घटनास्थल पर पहुंचने में कितना समय लगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) की द्वितीय वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म मामले में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से पूछा है कि उन्हें घटना स्थल पर पहुंचने में कितना समय लगा।
आयोग ने इस मामले में दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त को नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से पुलिस से काफी सवाल किए गए हैं, जिनका जवाब व मामले की विस्तृत जानकारी 9 अगस्त तक देने को कहा है।
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर चिंता जताते हुए दक्षिणी जिले केपुलिस उपायुक्त को नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से आयोग ने पुलिस से पूछा है कि इस मामले में किसी गिरफ्तारी हुई या नहीं, साथ ही एफआईआर की कॉपी मांगी है।
साथ ही पूछा है कि पीसीआर कॉल और पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में कितना समय लगा। इसके साथ ही तीन घंटे के दौरान टैक्सी किस रास्ते पर चली इसका रुप मैप व इस रास्ते पर तैनात पुलिस पिकेटचेकिंग पॉइंट पीसीआर स्टेशन की जानकारी मांगी है।
यह भी पढ़ें: जेएनयू छात्रा की आंखों पर पट्टी बांधकर कैब चालक ने घंटों किया दुष्कर्म, पुलिस का मदद से इंकार
आयोग ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कार्यवाही की है। मीडिया खबरों के मुताबिक छात्रा ने अपने हॉस्टल जाने के लिए जो कैब ली उसी के ड्राइवर ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान ड्राइवर लगभग 3 घंटे तक गाड़ी घुमाता रहा। फिर लड़की को बेहोशी की हालत में एक पार्क में फेंक दिया।
स्थानीय लोगों ने लड़की को बेहोशी की हालत में पार्क में पड़ा हुआ पाया। आयोग का कहना है कि यह काफी स्तब्ध करने वाली घटना है। चलती टैक्सी में तीन घंटे तक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस के सड़कों पर रहते हुए इस तरह की घटना कैसे हो गई। इस मामले में सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।