{"_id":"5e3553e78ebc3e4b142c50c9","slug":"jmi-registrar-says-not-to-protest-speeches-and-mass-gathering-while-exam-conduct","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जामिया: प्रशासन ने कैंपस के अंदर किसी भी तरह के प्रदर्शन पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया: प्रशासन ने कैंपस के अंदर किसी भी तरह के प्रदर्शन पर लगाई रोक
Sat, 01 Feb 2020 04:04 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 01 Feb 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस, कैंटीन, लाइब्रेरी के आसपास सभा, विरोध प्रदर्शन, भीड़ इकट्ठा होने और भाषण पर रोक लगा दी गई है। विश्वविद्यालय ने शनिवार को छात्रों के नाम नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि कोई छात्र नियम नहीं मानता है तो फिर विश्वविद्यालय नियमों के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि जामिया कैंपस के अंदर किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन, धरना, सभा, भीड़ एकत्रित होना और गैरकानूनी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों को निर्देश दिया जाता है कि वे कैंपस के अंदर किसी भी प्रकार का नियम न तोड़ें। विश्वविद्यालय कैंपस सिर्फ पढ़ाई के लिए है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भीड़ एकत्रित होने से कक्षाएं बाधित होती हैं। इसलिए सभी से आग्रह किया जाता है कि वे विश्वविद्यालय को नियमों को पालन करें। इसके अलावा कैंपस में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर रोक है। छात्र किसी भी बाहरी व्यक्ति को लेकर कैंपस के अंदर न आएं।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा 15 दिसंबर को जामिया नगर हिंसा मामले में शामिल 70 उपद्रवियों के फोटो जारी चुका है। ये फोटो सीसीटीवी फुटेज से निकाले गए थे, लेकिन अभी इनकी पहचान नहीं हुई है। इनके हाथों में पत्थर व डंडे नजर आ रहे थे। अपराध शाखा की एसआईटी ने इनकी पहचान करने या इनके संबंध में सूचना देने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा की है।
सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। सीएए व एनआरसी के विरोध में दिल्ली में हुए दंगों में दक्षिण-पूर्व जिले में तीन, मध्य जिले में एक और उत्तर-पूर्वी जिले में छह एफआईआर पुलिस ने दर्ज की हैं। इनमें अब तक 102 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दंगों की जांच अपराध शाखा की एसआईटी कर रही है। जामिया नगर हिंसा मामले में दो एफआईआर जामिया नगर थाने और एक न्यू फेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज है। इन तीनों केसों में 17 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपी दोनों जगहों पर हिंसा में गिरफ्तार किया गया है।