{"_id":"56eff7474f1c1bba7cf14d24","slug":"jewlers-traders-on-hunger-strike-protesting-against-excise-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर सर्राफा कारोबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर सर्राफा कारोबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन जारी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में गत 15 दिनों से जारी सर्राफा कारोबारियों का धरना-प्रदर्शन सोमवार से भूख हड़ताल में बदल गया। जिला स्वर्णकार एसोसिएशन के तत्वाधान में सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष राज लूकडा ने कहा कि जब तक सरकार एक्साईज ड्यूटी नहीं हटाती तब तक स्वर्णकार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
अनशन की शुरुआत संघ के महासचिव राज कुमार कपूर व कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने की। लूकडा ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तक तक रोजाना दो-दो स्वर्णकार भूख हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता को परेशान कर रही है। एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से क्रेता व विक्रेता दोनों को घाटा है।
विज्ञापन
पिछले 15 दिनों से जारी स्वर्णकारों की हड़ताल से सर्राफा बाजार पूरी तरह से ठप है। शहर में करीब 500 से अधिक सोने-चांदी की दुकानें बंद हैं। हड़ताल से अब तक 18 करोड़ रुपये का नुकसान शहर के सर्राफा बाजार को हो चुका है। ऐसे में अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नुकसान राशि कई गुणा बढ़ जाएगी।