फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jewar-bulandshahr highway gangrape, akhilesh yadav seeks report

हाईवे पर हैवानियत: सपा ने गैंगरेप कांड के लिए जांच समिति बनाई, अखिलेश ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 26 May 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 26 May 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
 jewar-bulandshahr highway gangrape, akhilesh yadav seeks report
Jewar gangrape

जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर लूटपाट के बाद 4 महिलाओं से गैंगरेप की घटना को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जांच समिति गठित की है। यह टीम 24 घंटे में अखिलेश को रिपोर्ट सौंपेगी। राज्य सभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र नागर के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार को दोपहर पीड़ित महिलाओं की हालत देखने जिला अस्पताल सेक्टर-30 पहुंचे। टीम ने पीड़ित परिवार और डॉक्टरों से भी बातचीत की। वहीं, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पूरे मामले की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मंगवाई है।

विज्ञापन


टीम में सांसद सुरेन्द्र नागर, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, गौतमबुद्धनगर के संगठन प्रभारी फकीर चंद नागर, नोएडा महानगर इकाई के संगठन प्रभारी वीर सिंह यादव एवं नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी शामिल हैं। सांसद सुरेंद्र नागर ने बताया कि जब पीड़ित पक्ष से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में छेड़छाड़ की भी संभावना जताई। इसलिए डॉक्टरों से कहा है कि किसी के दबाव में आकर रिपोर्ट तैयार ना करें। जिस शख्स की हत्या हुई है उसका भाई समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ था। डॉक्टरों ने फिलहाल कुछ नहीं बताया है। सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और रामराज्य बनाने के नाम पर वोट मांगे थे। लेकिन इससे उलट हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रदेश में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रही है। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठा रहे हैं, जिसको लेकर बीजेपी सरकार में आई है। सांसद ने बताया कि वह शुक्रवार को पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए उनके घर व घटना स्थल पर भी जाएंगे और इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव को रिपोर्ट लखनऊ जाकर सौंपेंगे। 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

 jewar-bulandshahr highway gangrape, akhilesh yadav seeks report
अखिलेश यादव

जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर लूटपाट के बाद 4 महिलाओं से गैंग रेप की घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए राज्य सभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र नागर के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को दोपहर 1.30 बजे के करीब पीड़ित महिलाओं की हालत देखने जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान इन्होंने परिवार और डॉक्टरों से भी बातचीत की।

सांसद सुरेंद्र नागर ने बताया कि पूर्व सीएम ने इस पूरे घटना की रिपोर्ट मांगी है। हम लोगों ने पीड़ित पक्ष से भी बात की है। उनकी तरफ से बताया गया है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। वो रिपोर्ट में छेड़छाड़ की भी संभावना जता रहे हैं। इसलिए अस्पताल में आकर डॉक्टरों से बातचीत की है, ताकि डॉक्टर किसी के दबाव में आकर रिपोर्ट तैयार ना करें। जिस शख्स की हत्या हुई है उसका भाई समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ था। 

इस मामले में डॉक्टरों से भी बात की गई है, लेकिन अभी उन्होंने कुछ नहीं बताया। बीजेपी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और रामराज्य बनाने के नाम पर वोट मांगे थे। लेकिन इससे उलट हो रहा है। हम लोग सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठा रहे हैं, जिसको लेकर बीजेपी सरकार में आई है। सांसद ने बताया कि वह शुक्रवार को पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए उनके घर व घटना स्थल पर भी जाएंगे और इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव को रिपोर्ट लखनऊ जाकर सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed