{"_id":"5dc4a7798ebc3e5b5e1c3104","slug":"jashn-e-adab-in-delhi-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जश्न-ए-अदब आज से, जामिया में होगा तीन दिन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जश्न-ए-अदब आज से, जामिया में होगा तीन दिन का आयोजन
Fri, 08 Nov 2019 07:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
जश्न-ए-अदब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार से जश्न-ए-अदब महोत्सव का आगाज होगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पहले दिन व्यंग्य संध्या का आयोजन होगा जिसमें लोग पद्मश्री अशोक चक्रधर व सुरेंद्र शर्मा की रचनाओं से मुखातिब हो सकेंगे। शनिवार को विवि के ऑडिटोरियम में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
इनमें सिनेमा जगत के मशहूर पीयूष मिश्रा, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा के साथ चर्चा होगी। महोत्सव के अंतिम दिन ओपन माइक के साथ बैत बाजी और हमदर्द का बदलता स्वरूप पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
गालिब कौन है नामक नाट्य का मंचन भी होगा। जामिया हमदर्द के कुलपति सय्यद एहतेशाम हसनैन ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र भी मौजूद रहेंगे। तीन दिन के महोत्सव में प्रवेश निशुल्क है।