Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Court to hear Delhi Gymkhana Club eviction case on the 19th

Delhi NCR News: दिल्ली जिमखाना क्लब बेदखली मामले की सुनवाई 19 को करेगा हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह सफदरजंग रोड स्थित 27.3 एकड़ परिसर से दिल्ली जिमखाना क्लब की बेदखली के लिए केंद्र की कार्यवाही के खिलाफ दायर मुकदमों की सुनवाई 19 नवंबर को करेगा। न्यायमूर्ति मनोज जैन ने ध्यान दिया कि उच्च न्यायालय की एक समन्वय पीठ ने पहले ही आदेश पारित किया है कि संपत्ति अधिकारी सार्वजनिक परिसर (अवैध कब्जाधारियों की बेदखली) अधिनियम के तहत कार्यवाही जारी रख सकता है, लेकिन अगली सुनवाई की तारीख यानी 17 नवंबर तक कोई अंतिम आदेश पारित नहीं करेगा। न्यायमूर्ति जैन ने कहा, समन्वय पीठ (जिमखाना मामले से संबंधित एक अन्य याचिका में) द्वारा पारित आदेश के मद्देनजर, इस स्तर पर कोई और आदेश पारित करने की आवश्यकता नहीं है, और मुकदमों को 19 नवंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया। अदालत जिमखाना सदस्य विजय खुराना और दिल्ली जिमखाना क्लब लिमिटेड स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर दो अलग-अलग मुकदमों की सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article