Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guru Mantra: Step away from your mobile screen and get out onto the playing field.

गुरु मंत्र : मोबाइल की स्क्रीन से निकलकर मैदान में उतरो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Guru Mantra: Step away from your mobile screen and get out onto the playing field.
गुरु मंत्र के लिए सोनू कुमार, निगम विद्यालय भोलानाथ नगर (द्वितीय पाली)
खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का मजबूत आधार हैं। इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और आंखों में बड़े सपने होने चाहिए, उस उम्र को मोबाइल की स्क्रीन तक सीमित नहीं करना चाहिए। उन्हें मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा पहचाननी चाहिए। खेल में जीत ही सब कुछ नहीं होती, बल्कि हार से सीखना, संघर्ष करना और दूसरों का सम्मान करना भी जरूरी है। मैदान में सीखे गए अनुशासन, धैर्य और सहयोग के गुण जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करते हैं। बच्चों को दिनचर्या में खेलों के लिए नियमित समय निकालना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ और मन एकाग्र रहता है। स्वस्थ बच्चे ही मजबूत समाज और विकसित देश की नींव हैं। इसलिए खेल को केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार बनाना चाहिए।
विज्ञापन

- सोनू कुमार, निगम विद्यालय भोलानाथ नगर (द्वितीय पाली)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article